लाइव न्यूज़ :

नगर निकाय चुनाव के बहाने सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2022 18:59 IST

मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री को हजारों अति पिछड़ों को आरक्षण से वंचित करने की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1978 में कर्पूरी ठाकुर की सरकार में 26 फीसदी नौकरियों में आरक्षण मिला। 2003 में राबड़ी देवी ने न ईबीसी को आरक्षण दिया और न ही दलितों को।

Open in App
ठळक मुद्देनगर निकाय चुनाव स्थगित होने के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया कहा- नीतीश कुमार, राजद, कांग्रेस ने 23 साल तक निकाय चुनाव नहीं करवायाबीजेपी नेता ने कहा- सीएम को हजारों अति पिछड़ों को आरक्षण से वंचित करने की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए

पटना:बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नगर निकाय चुनाव स्थगित होने के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, राजद, कांग्रेस ने 23 साल तक निकाय चुनाव नहीं करवाया। भाजपा जब सरकार में आई तब निकाय चुनाव हुआ। भाजपा की वजह से ही आरक्षण मिला। 

मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री को हजारों अति पिछड़ों को आरक्षण से वंचित करने की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1978 में कर्पूरी ठाकुर की सरकार में 26 फीसदी नौकरियों में आरक्षण मिला। 2003 में राबड़ी देवी ने न ईबीसी को आरक्षण दिया और न ही दलितों को। मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री जब से लालू प्रसाद से मिले हैं तब से उन्हें अति पिछड़ों पर भरोसा नहीं रहा। इसी वजह से नगर निकाय चुनाव में यह स्थिति उत्पन्न हुई है। 

उन्होंने मांग की कि बिहार में अति पिछड़ों को आरक्षण देते हुए तत्काल नगर निकाय का चुनाव कराया जाए। मोदी ने महाधिवक्ता, राज्य निर्वाचन आयोग पत्र के हवाले से नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अहम की वजह से आज नगर निकाय चुनाव बाधित हुआ है। नीतीश कुमार ने अति पिछड़ों को अपमानित करने का काम किया है। चुनाव में अब तक के खर्च की भरपाई सरकार करे। नीतीश सरकार राजकोष से खर्च की भरपाई करे। 

मोदी मांग किया कि नीतीश कुमार को जहां भी जाना है, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट या यूनाइटेड नेशन ही क्यों न जाना पड़े जाएं, लेकिन तुरंत चुनाव कराएं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में इस आधार पर स्थानीय चुनाव पर न्यायालय ने रोक लगाया था। इसके बाद भी नीतीश कुमार के दबाव में एजी को अपनी राय बदलनी पड़ी। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग अपने पत्र पर अडिग रहा। सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार के प्रेशर की वजह से ही एजी ने तीसरी दफे अपनी राय बदली। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार