लाइव न्यूज़ :

दिलीप जायसवाल तो मंत्री पद छोड़ दिए, जेपी नड्डा कब छोड़ेंगे?, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने एक व्यक्ति, एक पद पर ली चुटकी!

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2025 17:09 IST

अखिलेश सिंह ने भाजपा के सामने नीतीश कुमार की बेचारगी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे व्यक्ति को कैसे मंत्री बना देते हैं जिसको अपना त्यागपत्र भी लिखना नहीं आता।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सिद्धांत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें अविलम्ब इस्तीफा दे देना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पार्टी के सिद्धांत से कोई लेना देना नहीं है।

पटनाः बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने भाजपा को सिद्धांत विहीन और दिशाहीन बताते हुए डा. दिलीप जायसवाल के बहाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधा। दिलीप जायसवाल का नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जायसवाल जी कहते हैं कि भाजपा का सिद्धांत है- एक व्यक्ति, एक पद। इसलिए उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसका अर्थ यह निकलता है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भाजपा के सिद्धांत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। और अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें अविलम्ब इस्तीफा दे देना चाहिए।

क्योंकि वे दो पद पर विराजमान हैं। नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। इसलिए नड्डा को अपने बिहार अध्यक्ष से सीख लेनी चाहिए कि पार्टी के सिद्धांत का पालन कैसे किया जाता है और इस्तीफा दे देना चाहिए। अखिलेश सिंह ने कहा कि ताज्जुब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पार्टी के सिद्धांत से कोई लेना देना नहीं है।

यह सुविधा के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। राष्ट्रीय स्तर पर कुछ और सिद्धांत और चुनावी राज्य के लिए कुछ और सिद्धांत। वास्तव में भाजपा एक दिशाहीन और सिद्धांत विहीन पार्टी है। हताशा की स्थिति में सिद्धान्त के ओट में मुंह छुपाने लगती है। मोदी जी भाजपा के आराध्य हैं, इसलिए उनको साफ करना चाहिए कि पार्टी का सिद्धांत क्या है? पार्टी के सिद्धान्त पर खुद निर्णय लेना चाहिए।

नड्डा को मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिए। अखिलेश सिंह ने भाजपा के सामने नीतीश कुमार की बेचारगी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे व्यक्ति को कैसे मंत्री बना देते हैं जिसको अपना त्यागपत्र भी लिखना नहीं आता। जिस व्यक्ति को न ‘बिहार’ लिखने आता हो न ‘सूचित’ करने आता हो वह प्रदेश का क्या हाल करेगा? इसका भगवान ही मालिक है।

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें