लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा प्रमुख ने क्यों कहा, 'नीतीश कुमार को हिंदुओं को अपमानित करने में बहुत मजा आता है', जानिए यहां

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2022 17:21 IST

बिहार भाजपा ने गया के विष्णुपद मंदिर में सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश को मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि वो इस अपराध के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि वो हिंदुओं से नफरत करना छोड़ दें गया के विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई आलोचनाबिहार भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा नीतीश कुमार हिंदुओं को अपमानित करके आनंद लेते हैं

पटना: भारतीय जनता पार्टी ने गया स्थित विष्णुपद मंदिर में बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश को मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी कहा है कि अगर सीएम नीतीश कुमार ऐसा नहीं करते हैं तो पार्टी उन्हें माफी मांगने पर मजबूर करने के लिए विधानसभा से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि मुस्लिम मंत्री को गया के विष्णुपद मंदिर में ले जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया है। उन्हें क्या लगता है वो इसी तरह से हिंदुओं को अपमानित करते रहेंगे और भाजपा चुपचाप बैठी रहेगी। आखिर समझ में नहीं आता कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या आनंद मिलता है हिंदुओं को अपमानित करने में। 

इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आप कभी मक्का भी जाएंगे या फिर आपको केवल हिंदुओं को ही अपमानित करने में आनंद आता है। उन्होंने कहा कि हर धर्म स्थल के अपने कुछ नियम होते हैं। जैसे मक्का में गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है ठीक वैसे ही गया में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और यह परंपरा कोई आज की नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है।

डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि आखिर नीतीश कुमार ने किस मंशा के तहत सदियों से चली आ रही हिंदुओं की परंपरा को तोड़ने का काम किया है और किसने उन्हें हक दिया कि वो इस तरह से हिंदुओं को जलील करने का काम करें। जब हर मंदिर के बाहर ही स्पष्ट निर्देश लिखा रहता है कि गैर धर्म के लोग मंदिर में प्रवेश न करें तो फिर नीतीश कुमार को ऐसा क्या सूझा की वो एक मुस्लिम मंत्री को अपने साथ लेकर मंदिर में गये।

उन्होंने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि नीतीश कुमार कोई पहली बार गया गये हों कि उन्हें यह सब मालूम नहीं था। वो पहले भी कई बार गया के मंदिर में आ चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं को अपमानित करने लिए मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी को अपने साथ मंदिर में प्रवेश कराया।

डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदू धर्म का अपमान किया है और इसके लिए मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो भाजपा इस मुद्दे व्यापक विरोध करेगी। भाजपा विधानसभा और विधान परिषद में भी यह मुद्दा उठाएगी।

बिहार भाजपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी भगवान के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते। वे सत्य निष्ठ के नाम पर शपथ लेते हैं और उससे उलट जाते हैं। अगर मुख्यमंत्री ही जब नियम नहीं मानते तो आम जनता क्या करेगी? मस्जिद हो या मंदिर उसकी पवित्रता का ध्यान सबको रखना चाहिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूGayaआरजेडीBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह