लाइव न्यूज़ :

बिहारः अरे छोड़िए बोलने दीजिए, वे सब ऐसे ही बोलते रहते हैं, हम ध्यान ही नहीं देते, बीजेपी पर भड़के सीएम नीतीश कुमार, आखिर क्यों नाराज हुए मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2023 20:04 IST

अगले साल के शुरुआती दौर जनवरी- फरवरी में ही तीसरे चरण का भी निर्माण हो जाएगा और पहले ही दो चरण शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।सरकार अपने काम को सही से नहीं कर रही है।बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो रहा है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा के बोलने से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, सोमवार को पटना के जेपी गंगा पथ का निरीक्षण करने पहुंचे नीतीश कुमार से पूछा गया कि भाजपा के लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो रहा है। सरकार अपने काम को सही से नहीं कर रही है।

इस सवाल पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि अरे छोड़िए बोलने दीजिए, वो सब ऐसे ही बोलता रहता है। हम ध्यान ही नहीं देते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा वाले कुछ भी बोलते रहते हैं। जब मेरे साथ थे तो कुछ भी नहीं बोलते थे। अब कुछ भी अंड बंड बोलते रहता है। हम सुनते ही नहीं है। वो लोगों को क्या जवाब देना है? हमको उनलोगों से नहीं मतलब है। वह लोग कुछ भी बोलता है।

हम कोई बयान नहीं देते हैं। जैसे जैसे काम करते जा रहे हैं। वह लोग बोलते जा रहा है। जेपी गंगा पथ के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा किे जेपी गंगापथ पुल के दो चरणों का उद्घाटन हो गया है। तीसरे चरण का उद्घाटन भी जनवरी-फरवरी तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल तक यह शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से लोगों को और सुविधा मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा किे यह लोग तो तैयारी कर रहे हैं। लेकिन लग रहा है कि अगले साल के शुरुआती दौर जनवरी- फरवरी में ही तीसरे चरण का भी निर्माण हो जाएगा और पहले ही दो चरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वह इसे बनाने के लिए बहुत उत्सुक थे। अब जाकर यह बनकर तैयार हो रहा है। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

बिहार में जदयू ने किया बडा दावा, कहा-पाकिस्तान भी भारत से काफी बेहतर है

बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने आज दावा है कि भारत दिवालिया होने के कगार पर पहुंचे पाकिस्तान से बदतर हालत में है। नरेंद्र मोदी ने भारत को पाकिस्तान से भी बदतर स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान भी भारत से काफी बेहतर है।

नीरज कुमार ने कहा पाकिस्तान में भारत से कम अपराध हो रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान का लॉ एंड आर्डर इंडेक्स बेहतर है। पाकिस्तान के लोग भारत के लोगों से ज्यादा खुश हैं। वहां का हैप्पीनेस इंडेक्स भारत से बेहतर है। पाकिस्तान में मीडिया ज्यादा स्वतंत्र है क्योंकि वहां का प्रेस फीडम इंडेक्स बेहतर है।

पाकिस्तान में भारत से कम गरीबी है क्योंकि वहां का हंगर इंडेक्स बेहतर है। नीरज कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कारण भारत इस बदहाली में पहुंच गया है। नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर ऐसी कुव्यवस्था फैला दी कि भारत पाकिस्तान से भी पीछे चल गया।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने भाजपा के नेताओं को कहा कि वे भाजपा नेताओं के ज्ञान का चिथड़ा उड़ा देंगे कि इस देश को किस हालत में पहुंचा दिया गया है। दरअसल, यह सियासी बयानबाजी का दौर बिहार में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर शुरू हुआ है। भाजपा के कई नेताओं का आरोप है कि हिन्दुओं पर बिहार में जुल्म ढाया जा रहा है।

नीतीश सरकार मुसलमानों द्वारा किये जा रहे अपराध और हमलों को दबा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर हो गई है। पाकिस्तान की तरह ही बिहार में हिन्दुओं पर जुल्म ढाया जा रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज