लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नीतीश कुमार पर लगाया पीके को फंडिंग करने का आरोप, कहा-पीके के बयान से खुला राज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2022 15:47 IST

डॉ जायसवाल ने कहा कि अब कोई बात छिपी नहीं है कि नीतीश कुमार प्रशांत किशोर के सबसे बड़े फंडर हैं। उन्होंने कहा कि इससे ये भी साफ हो गया है कि पीके किसके लिए काम कर रहे हैं और उससे किसका फायदा है।

Open in App
ठळक मुद्देजायसवाल ने कहा नीतीश कुमार प्रशांत किशोर के सबसे बड़े फंडर हैं उन्होंने कहा- इससे ये भी साफ हो गया है कि पीके किसके लिए काम कर रहे हैंबिहार बीजेपी अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार का एजेंट बताया

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के फंडिंग वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने हमला बोला है। प्रशांत किशोर के एक बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब लगभग तय हो चुका है कि नीतीश कुमार सहित अन्य 6 मुख्यमंत्री प्रशांत किशोर की ना सिर्फ मदद कर रहे हैं बल्कि उनको फंडिंग भी दे रहे हैं। 

डॉ जायसवाल ने कहा कि अब कोई बात छिपी नहीं है कि नीतीश कुमार प्रशांत किशोर के सबसे बड़े फंडर हैं। उन्होंने कहा कि इससे ये भी साफ हो गया है कि पीके किसके लिए काम कर रहे हैं और उससे किसका फायदा है।

दरअसल, प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा था कि छह राज्यों के मुख्यमंत्री जन सुराज यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद डॉ जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्होंने कभी जिसको मुख्यमंत्री बनाया था, वह सब उनको आज पैसे दे रहे हैं। जाहिर सी बात है कि इसमें नीतीश कुमार भी शामिल हैं। यह दोनों रोज रात में आपस में बात करते हैं कि भाजपा के वोटों में कैसे सेंध लगाई जाए? इसकी साजिश रच रहे हैं। क्योंकि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के गठबंधन के खिलाफ बिहार का एक बहुत बड़ा समाज तैयार है जो इन दोनों को अपदस्थ करेगा। 

उन्होंने प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार का एजेंट बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार इस बात से परेशान हैं कि राजद और जदयू के विलय के बाद उनके वोट छिटक गये हैं और वह सारे वोट भाजपा को नहीं जाए। इसीलिए उन्होंने प्रशांत किशोर को लगाया है। बता दें कि प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान लगातार राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरBihar BJPबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार