लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना हाईकोर्ट पहुंचा भागलपुर पुल हादसे का मामला, स्वतंत्र जांच के लिए जनहित याचिका दायर

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2023 11:24 IST

पटना उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें रविवार को बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर में पुल गिरने को लेकर पीआईएल दायर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्वतंत्र जांच की मांग की गई है करोड़ों की लागत से बना ये पुल दो बार गिर चुका है

पटना: बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के भरभरा कर गिरने का मामला अब पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है। अदालत में एक जनहित याचिका दायर कर पुल गिरने की जांच को लेकर स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता मणिभूषण प्रताप सेंगर ने अपनी रिट याचिका में पुल निर्माण में शामिल एसपी सिंगला कंपनी के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई के बजाय एक स्वतंत्र जांच की मांग की है। 

गौरतलब है कि याचिका में पुल गिरने से सरकारी खजाने को हुए हजारों करोड़ के नुकसान की वसूली की भी मांग की गई है। दरअसल, बीते रविवार को भागलपुर स्थित अगुवानी-सुल्तानगंज पुल अचानक गिर गया। इतने बड़े पुल के गिरने से वहां दहशत फैल गई।  

सरकार द्वारा इस पुल को बनाने में हजारों करोड़ों की रकम का इस्तेमाल हुआ था लेकिन पुल के इस तरह गिरने पर इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। पुल गिरने के बाद से बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। सत्ता में मौजूद नीतीश सरकार और विपक्ष की बीजेपी के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। 

इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पुल को गिराने का आरोप लगाया। तेज प्रताप यादव ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा,"पुल को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। हम पुल बना रहे हैं और वे इसे गिरा रहे हैं।"

बीजेपी ने ऑडिट जांच की मांग की 

दूसरी ओर, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने के बाद बिहार में सभी निर्माणाधीन पुलों के ऑडिट की मांग की। ऑडिट की कमी को दोष देते हुए रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि यह दूसरी बार पुल ढह गया है यह एक साजिश है पहली बार गिरने पर क्या किया गया था पुल बनाने वाली कंपनी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी?

नीतीश कुमार बिहार को भूल विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। अगर दूसरी बार कोई पुल गिरता है तो चिंता की बात है सभी निर्माणाधीन पुलों का ऑडिट होना चाहिए। 

नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दिए

बता दें कि पुल गिरने के बाद लगातार इसकी जांच की मांग की जा रही। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दिए भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल के ढहने के मामले में और अधिकारियों से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को कहा।

नीतीश कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के खराब निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह पुल पिछले साल भी गिर गया था इससे संबंधित अधिकारियों को नीतीश कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :Patna High Courtभागलपुरबिहारनीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार