लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद! समस्तीपुर में दिनदहाड़े लूट ले रहे हैं बैंक, आज भी लूटे 11 लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2023 16:37 IST

शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने जिले के पूसा थाना क्षेत्र के महमद्दा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 11 लाख रुपये लूट लिए।

Open in App
ठळक मुद्दे जिले में सिर्फ मार्च महीने में ग्रामीण बैंकों में तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को महमद्दा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 11 लाख रुपये लूट लिए15 मार्च को बदमाशों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ गांव स्थित दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से हथियार के बल पर 20 लाख रुपए लूटा था

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले में बैंक लुटेंरों के निशाने पर हैं। इस जिले में सिर्फ मार्च महीने में ग्रामीण बैंकों में तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। वहीं, एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने जिले के पूसा थाना क्षेत्र के महमद्दा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 11 लाख रुपये लूट लिए।

वारदात के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में शुक्रवार की सुबह 10.05 बजे दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी बैंक पहुंचे थे।

बैंक खुलते ही ग्राहक बनकर अपराधियों ने बैंक के अंदर प्रवेश किया। बैंक के अंदर घुसते ही अपराधियों ने बैंक कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बैंक

 

कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर कैश काउंटर के अलावा चेस्ट में रखें करीब 11 लाख रुपए भी लूट लिए।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बैंक का शटर गिरा कर फरार हो गए। इस दौरान सभी बदमाश हेलमेट और मास्क पहन रखा था। सभी के हाथों में पिस्टल थी। सभी की उम्र 23 से 25 साल बताई जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी अपने साथ ले गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ डीएसपी और एसपी भी पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी और सदर डीएसपी सेहबान हबीब फखरी ने बैंक कर्मियों से बात की और घटना की जानकारी ली। वहीं, बैंक में लगी सीसीटीवी को फुटेज को खंगाला जा रहा है।

बता दें कि समस्तीपुर जिले में इस महीने में बैक लूट की यह तीसरी घटना है। 1 मार्च को अपराधियों ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक पर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से करीब साढे़ नौ लाख रुपये लूट लिए थे।

15 मार्च को बदमाशों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ गांव स्थित दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से हथियार के बल पर 20 लाख रुपए लूटा था। जबकि तीसरी घटना महमद्दा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीणा बैंक की है, जहां से अपराधियों ने करीब 11 लाख रुपये लूट लिए हैं।

टॅग्स :बिहारBihar Policeपटनाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो