लाइव न्यूज़ :

बिहारः वॉयस सैंपल देने पुलिस मुख्यालय पहुंचे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सरकार पर लगाया फंसाने का आरोप 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2019 15:02 IST

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पुलिस को दिया अपना वॉयस सैंपल। उन्होंने अपने दोनों पुराने दुश्मनों के साथ-साथ बिहार सरकार पर भी लगाया फंसाने का आरोप

Open in App

पटना, 1 अगस्तः हत्या से जुडे मामले की सुपारी देने के केस में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह वॉयस सैंपल देने के लिए आज पुलिस मुख्यालय गये. अनंत को वॉयस सैंपल देने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा आज बुलाया गया था. अनंत के आने पर संदेह था. लेकिन वह लगभग साढे 11 बजे अनंत अपने बॉडी गार्ड्स के साथ मुख्यालय पहुंच गये और अपना वॉयस सैंपल दिया.

बताया जाता है कि इस वॉयस सैंपल को फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद वायरल वीडियो मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. बताया जाता है कि वायरल वीडियो के शब्दों को ही अनंत सिंह से बोलने के लिए कहा गया. वहीं, अनंत सिंह ने हत्या की साजिश रचने से जुडे मामले से खुद को अलग करते हुए निर्दोष बताया है. मुकेश सिंह और भोला सिंह की हत्या की सुपारी देने के मामले में वायरल हुए ऑडियो के बाद अनंत आज पुलिस मुख्यालय में अपना वॉयस सैंपल देने पहुंचे थे. 

अंनत सिंह ने पटना के पटेल भवन स्थित लैब में जा कर अपनी आवाज का सैंपल दिया. इस दौरान अनंत ने अपने दोनों पुराने दुश्मनों के साथ-साथ बिहार सरकार पर भी फंसाने का आरोप लगाया. अनंत सिंह ने एफएसएल में ऑडियो सैम्पल देने के बाद कहा कि मुझे फंसाने की साजिश सरकार की है. 

अनंत सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री और अपने कट्टर राजनैतिक दुश्मन नीरज कुमार और मुंगेर के सांसद ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि उन्ही की सह पर मुझे फंसाया जा रहा है. उन्होंने पुलिस पर भी कुछ लोगों की मदद करने का आरोप लगाया. दिन के साढे ग्यारह बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे अनंत लगभग डेढ घंटे तक वहां रहे और पुलिस को पूरा सहयोग किया. 

यहां बता दें कि सोमवार की शाम ही पटना की पंडारक थाना उन्हें आवाज का सैंपल देने से संबंधित नोटिस देने सरकारी क्वार्टर में पहुंची थी. विधायक की गैरमौजूदगी में पंडारक थानेदार ने विधायक के सरकारी आवास पर नोटिस चिपका दिया था. इस केस में पुलिस की तेजी लगातार बनी हुई है. हथियार समेत अनंत के गुर्गों को पकडने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने सुपारी देने वाला ऑडियो एफएसएल में जमा कर दिया है.

कहा जा रहा है कि अनंत सिंह ने भोला की हत्या के लिए अपने शूटर्स से 56 दफे बात की थी. अगर एफएसएल की रिपोर्ट में विधायक की आवाज होने की बात पर मुहर लगती है और अनंत की आवाज ऑडियो क्लिप से मैच करती है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. अनंत सिंह से पहले पुलिस ने गुर्गों से भी पूछताछ की है और कथित तौर पर विधायक के तीनों गुर्गों का बयान ले चुकी है. पुलिस की पूछताछ में ही विधायक के तीनों गुर्गों ने मुकेश और भोला की हत्या की सुपारी मिलने की बात कबूली है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार