लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को दी श्रद्धांजलि, बाद में गलती को सुधारा

By एस पी सिन्हा | Published: November 06, 2023 4:33 PM

विधानसभा में आज उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भी श्रद्धांजलि दे दी। हालांकि उन्होंने तुरंत इसमें सुधार करते हुए अर्जुन मंडल का नाम ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआज विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गलती से श्रद्धांजलि दे दीहालांकि उन्होंने तुरंत इसमें सुधार करते हुए अर्जुन मंडल का नाम ले लियाबता दें अर्जुन मुंडा झारखंड के भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और केन्द्र में मंत्री भी हैं

पटना: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हुई। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र के पहले दिन दिवंगत जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के प्रति शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। शोक व्यक्त करते हुए कुछ समय तक मौन रखा गया। इस दौरान सदन में हंगामा हो गया। वहीं विधानसभा में आज उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भी श्रद्धांजलि दे दी। हालांकि उन्होंने तुरंत इसमें सुधार करते हुए अर्जुन मंडल का नाम ले लिया। बता दें अर्जुन मुंडा झारखंड के भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और केन्द्र में मंत्री भी हैं।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक प्रकाश पढ़ रहे थे, तभी थोड़ी देर के लिए सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्य भौंचक रह गए। फिर सभी सदस्य हंसने लगे। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी गलती को भांपते हुए तुरंत सुधार किया। उन्होंने जो शोक प्रस्ताव रखा, उसमें स्व.विनोद कुमार चौधरी, महेन्द्र नारायण झा आजाद, विजय कुमार यादव, परवीन अमानुलाह, अनंत सत्यार्थी, विभूति कवि, राजीव नंदन दांगी, अर्जुन मण्डल, रामधनी सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया। 

वहीं शोक संवेदना के दौरान सरकार की सहयोगी भाकपा-माले के सदस्यों ने इजरायल द्वारा किए जा रहे हमले में फिलिस्तीन में मारे गए लोगों के लिए भी शोक प्रस्ताव पारित करने की मांग की, जिसका विरोध भाजपा के सदस्यों ने किया। चौधरी महबूब आलम ने हमास पर इजरायल के हमले के मुद्दे पर बोलना शुरु कर दिया तो भाजपा ने इसका प्रतिवाद किया और हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब सदस्य अपने पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में हीं उलझ गए हो। 

वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में जमकर नारेबाजी की। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। दागी मंत्रियों को हटाने से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की।

टॅग्स :अर्जुन मुंडाबिहारAwadh Bihari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Lok Sabha Election: तेजस्वी ने कहा, 'नौकरी मिलेगी फटाफट', हंसने लगे राहुल गांधी

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान, कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है

भारत'पीओके भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा, हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे', एक चुनावी सभा में बोले अमित शाह

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उड़नखटोला भी दे रहा है धोखा, रास्ते में तेल हुआ खत्म, हेलिकॉप्टर हुआ खड़ा

भारतLok Sabha Election 7th Phase: 'नरेंद्र मोदी फिर से देश के 'मुख्यमंत्री' बनें', नीतीश की फिसली जुबान

भारत अधिक खबरें

भारतBig Decision Of Modi Government: जनरल मनोज पांडे को 1 महीने का सेवा विस्तार देने के बाद सरकार ने डीआरडीओ चीफ का कार्यकाल बढ़ाया 1 साल

भारतदिल्ली-वाराणसी इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी, देखें वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी और भाजपा 'पीओके' पर बात करने से पहले चीन के मसले पर अपनी स्थिति साफ करें", कांग्रेस के शशि थरूर दागा सवाल

भारतLok Sabha Elections 2024: आज कोलकाता में मेगा रोड शो करेंगे पीएम मोदी, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

भारतराहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को पाक समर्थन मिलने पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कही जांच की बात