लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहत की बौछार?, नीतीश कैबिनेट ने लगाई कुल 47 एजेंडों पर मुहर, शिक्षा में 1503 और ग्रामीण विकास विभाग में 653 नए पद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2025 16:22 IST

जहाज में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले एटीएफ पर शुरू में वैट की दर 29 प्रतिशत थी। लेकिन, अब सरकार ने इसे घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के इस निर्णय से हवाई यातायात की संख्या में वृद्धि होगी। बिहार की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।लोगों को सस्ता हवाई सफर करने का मौका मिलेगा।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक में अलग-अलग विभागों में कुल 4800 से अधिक पदों पर बहाली का भी रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही बिहार में विमानों की संख्या बढ़ाने और हवाई किराया सस्ता करने को लेकर भी बड़ी पहल की गई है। कैबिनेट की बैठक में बिहार में एटीएफ पर वैट दर को कम करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। दरअसल, जहाज में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले एटीएफ पर शुरू में वैट की दर 29 प्रतिशत थी। लेकिन, अब सरकार ने इसे घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया है।

सरकार के इस निर्णय से हवाई यातायात की संख्या में वृद्धि होगी। पर्यटन में इजाफा होगा और अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस फैसले से हवाई यातायात की संख्या में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, पर्यटन में इजाफा होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इसके अलावा, किराये में भी कमी आएगी और लोगों को सस्ता हवाई सफर करने का मौका मिलेगा। राज्य में एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर लागू वेट की दर 29 प्रतिशत से घटाकर प्रतिशत किया गया, इससे हवाई यातायात की संख्या में वृद्धि होगी और टिकट की कीमत भी कम होगी। पटना के दूजरा में ड्राई डॉक, बनाया जाएगा, जहां जहाज की मरम्मत होगी।

वहीं कैबिनेट की बैठक में कृषि विभाग में नए पदों का सृजन किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग में संविदा के आधार पर कुल 653 पदों पर सृजन को मंजूरी दी गई है। शिक्षा विभाग में कुल 1503 पदों का सृजन किया गया है। इनमें सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पद और शिक्षा विकास पदाधिकारी के 568 पद शामिल हैं।

पुल मेंटेनेंस पॉलिसी पर मुहर लगी है। विभिन्न सरकारी विभागों में 4858 नये पदों पर नियुक्ति होगी। नीतीश कैबिनेट ने घरेलू हिंसा को रोकने और ऐसे मामलों में महिलाओं को संरक्षण देने के लिए महिला एवं बाल विकास निगम में 390 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो