लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः नीतीश सरकार के मंत्रियों को नए सिरे से सौंपा गया जिलों का प्रभार, देखिए लिस्ट, किसके पास कौन जिला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2025 14:29 IST

Bihar Assembly Elections: डॉ. प्रेम कुमार को कैमूर, श्रवण कुमार को समस्तीपुर, मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू कोटे के तीन मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और श्रवण कुमार दो दो जिला के प्रभारी मंत्री रहेंगे।सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिम चंपारण दिया गया है।विजय कुमार मंडल को सहरसा और कृष्ण कुमार मंटू को मुंगेर जिले की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार के मंत्रियों को नए सिरे से जिलों का प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। भाजपा कोटे के जिन मंत्रियों के पास अभी तक दो जिलों का प्रभार था, उनसे एक जिला ले लिया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जिले के प्रभारी मंत्री बने रहेंगे। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिंह दो जिला भोजपुर और मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री थे। वे अब सिर्फ मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री रहेंगे। वहीं जदयू कोटे के तीन मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और श्रवण कुमार दो दो जिला के प्रभारी मंत्री रहेंगे।

जिन मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है, उनमें सम्राट चौधरी को पटना, विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर, विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया, नालंदा, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वैशाली, डॉ. प्रेम कुमार को कैमूर, श्रवण कुमार को समस्तीपुर, मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण दिया गया है।

रेणु देवी को सीवान, मंगल पांडेय को दरभंगा, नीरज कुमार सिंह बब्लू को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी, जहानाबाद, लेशी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया, नितिन नवीन को बक्सर, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिम चंपारण दिया गया है।

हरी सहनी को अरवल, कृष्ण नंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, मो. जामा खान को किशनगंज, रत्नेश सादा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को भोजपुर, सुरेन्द्र मेहता को बांका, संतोष कुमार सिंह को भागलपुर, संजय सरावगी को बेगूसराय, डॉ. सुनील कुमार को गया, जीवेश कुमार को नवादा, राजू कुमार सिंह को शेखपुरा, मोती लाल प्रसाद को शिवहर, विजय कुमार मंडल को सहरसा और कृष्ण कुमार मंटू को मुंगेर जिले की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

इन मंत्रियों की जिम्मेदारी जिले में सरकार की योजनाओं के सही क्रियान्वयन, जनता से संवाद, और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। सरकार का यह कदम प्रशासनिक दक्षता और नीतिगत पारदर्शिता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। साथ ही यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहारपटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील