लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव: 3 करोड़ प्रवासी बिहारियों को वोट के लिए बुलाने में जुटी भाजपा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2025 19:33 IST

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल भी बैठक में मौजूद रहे। जानकारी अनुसार देशभर के 150 जिलों में प्रभारी जाकर प्रवासी बिहारियों से जुड़ेंगे। भाजपा प्रभारी प्रवासी बिहारियों को चुनाव में बिहार में आकर वोट डालने की अपील करेंगे। 

Open in App

पटना: भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य से बाहर रह रहे लगभग 3 करोड़ प्रवासी बिहारियों को मतदान के लिए बिहार बुलाने की योजना पर काम कर रही है। इसी को लेकर मंगलवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और दुष्यंत गौतम ने की। 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल भी बैठक में मौजूद रहे। जानकारी अनुसार देशभर के 150 जिलों में प्रभारी जाकर प्रवासी बिहारियों से जुड़ेंगे। भाजपा प्रभारी प्रवासी बिहारियों को चुनाव में बिहार में आकर वोट डालने की अपील करेंगे। 

इसके साथ ही प्रभारी प्रवासी बिहारियों का डाटाबेस भी तैयार करेंगे। सामान्य प्रवासी बिहारी और बड़े कारोबारी और इन्फ्लुएंसर को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बैठक में संगठन पर चर्चा हुई। साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर चर्चा हुई। वहीं, आने वाले चुनाव में जो रणनीति बनने वाली है इसको लेकर भी चर्चा हुई। 

इसके साथ ही विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन की एकता देखकर विपक्ष डिप्रेशन में चला गया है। उनकी हालत तराजू पर मेंढक जैसी हो गई है। एक चढ़ेगा तो दूसरा भागेगा। खिसियाई बिल्ली खंभा नोचे की कहावत उन पर बिल्कुल सटीक बैठती है। 

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा कि ममता बनर्जी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। उन्हें अपने राजपाट की चिंता है, लेकिन हम देश की रक्षा को प्राथमिकता देते हैं। देश विरोधी गतिविधियों को कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 140 करोड़ देशवासी इस बात की चिंता करें कि देश सुरक्षित रहे, ममता बनर्जी को भी यही करना चाहिए।

टॅग्स :Bihar BJPBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार