लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव आम आदमी पार्टी, संजय सिंह ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2025 19:51 IST

पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। सीटों के बंटवारे और अन्य रणनीतिक पहलुओं को लेकर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेता मिलकर लेंगे।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी(आप) ने भी राज्य की सियासत में उतरने को बेताब दिख रही है। इसी कडी में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पटना पहुंचकर ऐलान किया कि आप बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। 

पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। सीटों के बंटवारे और अन्य रणनीतिक पहलुओं को लेकर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेता मिलकर लेंगे।

संजय सिंह ने भाजपा और जदयू के गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “सुशासन के दावों की पोल हर दिन खुल रही है। दिल्ली में भाजपा के लोग बिहारियों को निशाना बनाते हैं, अपमानित करते हैं, जबकि बिहार आकर उन्हें अपनापन दिखाते हैं। 

उन्होंने दिल्ली में बिहारियों पर हो रहे कथित अत्याचारों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा वालों ने दिल्ली में बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों को बांग्लादेशी तक कह दिया था। अब उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जिनमें वे दशकों से रह रहे थे। यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

संजय सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि जो भाजपा दिल्ली में बिहारियों को निकाल रही है, बिहार की जनता को चाहिए कि वह भाजपा को बिहार से बाहर का रास्ता दिखाए। 

संजय सिंह ने हालिया रेल, विमान और हेलिकॉप्टर हादसों को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हर हादसे के बाद केवल रस्मी बयान आता है कि राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन सवाल है कि दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? जवाबदेही तय होनी चाहिए, इंसानों की जान की कीमत होनी चाहिए।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीसंजय सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार