लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 61 पर लड़े और जीते 6?, हार पर मंथन, कांग्रेस ने सभी 61 प्रत्याशियों को दिया निर्देश-विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 13:57 IST

Bihar Assembly Elections: कांग्रेस ने अपने सभी 61 प्रत्याशियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमें हार के कारणों, स्थानीय मुद्दों के प्रभाव, संगठनात्मक कमजोरियों तथा बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति का उल्लेख हो।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा और आगे की सियासी रणनीति तैयार करना है।चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक सुधारों पर भी चर्चा होने की संभावना है। संगठन में बड़े पैमाने पर संरचनात्मक बदलाव की आवश्यकता है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में मात्र छह सीटें जीतने के बाद कांग्रेस ने अपनी हार को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में स्थित इंदिरा भवन में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, पूर्व सीएलपी नेता, सभी सांसद-विधायकों के साथ उन 61 प्रत्याशियों को भी बुलाया है, जिन्होंने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश नेताओं के साथ कांग्रेस की यह पहली समीक्षा बैठक है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा और आगे की सियासी रणनीति तैयार करना है।

कांग्रेस ने अपने सभी 61 प्रत्याशियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमें हार के कारणों, स्थानीय मुद्दों के प्रभाव, संगठनात्मक कमजोरियों तथा बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति का उल्लेख हो। यह रिपोर्ट आगे की चुनावी रणनीति का आधार बनेगी।

बैठक में अगले चरण के चुनाव-पंचायत, लोकसभा और अन्य स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक सुधारों पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी यह तय करेगी कि भविष्य के लिए नए नेताओं और संभावित उम्मीदवारों की पहचान कैसे की जाए, क्या मौजूदा नेतृत्व को पुनर्जीवित किया जाए या संगठन में बड़े पैमाने पर संरचनात्मक बदलाव की आवश्यकता है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व जन-संपर्क अभियानों, विचार-मंथन शिविरों, जमीनी स्तर पर संगठन के पुनर्गठन तथा सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विस्तृत विचार करने वाला है। पार्टी को उम्मीद है कि यह बैठक बिहार में उसके राजनीतिक भविष्य के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

टॅग्स :कांग्रेसबिहार विधानसभा चुनाव 2025मल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो