लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2025ः हर महीने ₹2500?, महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश, राजद के बाद कांग्रेस, 8800023525 पर करें मिस्ड कॉल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2025 16:20 IST

कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह माई बहन योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 हर महीने देगी।

Open in App
ठळक मुद्देलाभ के लिए महिलाओं को रजिस्टर्ड करने की घोषणा की है और एक नंबर भी जारी किया है।तेलंगाना में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलते हैं और घरेलू सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाता है।कांग्रेस शासित कई राज्यों में महिलाओं को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलता है।

पटनाः बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों की ओर से आधी आबादी अर्थात महिला मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश शुरू कर दी गई है। महिला मतदाताओं को लुभाने को लेकर महागठबंधन के दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और राजद के बीच आपसी होड़ मच गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह माई बहन योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 हर महीने देगी। कांग्रेस ने इस योजना के लाभ के लिए महिलाओं को रजिस्टर्ड करने की घोषणा की है और एक नंबर भी जारी किया है।

पटना में इसकी घोषणा करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना में विधवाओं और बुजुर्गों को हर महीने 4,000 रुपये देती है, जबकि बिहार में यह राशि केवल 400 रुपये है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलते हैं और घरेलू सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाता है।

कांग्रेस शासित कई राज्यों में महिलाओं को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर महीने की पहली तारीख को महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये डाले जाएंगे और इसमें कोई भी धर्म, जाति या संप्रदाय की महिलाएं लाभ ले सकती हैं।

इसके लिए कांग्रेस ने सहायता हेतु फोन नंबर 8800023525 जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह योजना कर्नाटक में शुरू की और काफी इफेक्टिवली वहां पर चल रही है। पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए अलका लांबा ने कहा कि राजीव गांधी के आधी आबादी को हक देने का सपना कांग्रेस पूरा कर रही है।

वहीं, बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वहां जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। यहां की महिलाएं अब भी 50 से 60 रुपये की दिहाड़ी पर काम कर रही हैं, जबकि 90 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं लकड़ी पर खाना बना रही हैं। छात्राओं की छात्रवृत्ति की राशि भी कई सालों से बकाया है।

अलका लांबा ने कहा कि बिहार में 13 लाख महिलाओं पर एक थाना है। अलका लांबा ने बताया कि महिलाएं मिस्ड कॉल के जरिए इस योजना से जुड़ सकती हैं और इससे यह पता चलेगा कि कितनी महिलाएं इससे जुड़ना चाहती हैं। वहीं, कांग्रेस और राजद के बीच योजनाओं का श्रेय लेने की होड़ की बात पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह गठबंधन की संयुक्त योजना है।

हर पार्टी अपने अनुसार काम कर रही है। इस योजना की शुरुआत तेजस्वी यादव ने की थी और सभी गठबंधन दल मिलकर इसे लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव ने सबसे पहले इस योजना की घोषणा की थी, लेकिन अब कांग्रेस भी माई बहिन गारंटी योजना की घोषणा कर रही है।

वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई घोषणा महागठबंधन का हिस्सा है। राजद और महागठबंधन की गारंटी है कि माई बहिन योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे। महागठबंधन के लोग इसे प्राथमिकता के साथ कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त महिलाएं होती हैं, उन्हें राहत देने की मुहिम है। 

इस बीच कांग्रेस की इस घोषणा पर जदयू ने वार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद में झूठ बोलने की होड़ लगी है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोई कितना भी कुछ कर ले, महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो किया है वह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित के लिए नीतीश कुमार ने लगातार क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।

चुनाव के समय राजद और कांग्रेस चारा छिटकर फसल कटना चाहती है, यह संभव नहीं है। बिहार की महिलाएं सबको जानती और पहचानती हैं। उनका कौन हितैषी है, यह बिहार की महिलाएं बेहतर जानती हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की ओर से इस घोषणा को महागठबंधन की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है और राजद- कांग्रेस के बीच इसकी क्रेडिट लेने की होड़ कही जा रही है।

टॅग्स :बिहारपटनामल्लिकार्जुन खड़गेअलका लांबाराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज