लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव 2020: चिराग पासवान का ट्वीट-पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह और सम्मान देख कर अच्छा लगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2020 16:27 IST

राम विलास पासवान जी को मैं श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं। बाबू रघुवंश प्रसाद सिंह जी ने भी गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर काम किया। वो भी अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसासाराम में मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों दिवंगत रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।साथियों हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है, जिन्होंने यहां के लोगों की दशकों तक सेवा की है। इसके बाद 10 साल तक इन लोगों ने संप्रग सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया। पीएम ने राजद सहित विपक्ष पर हमला बोला। सासाराम में मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों दिवंगत रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।

साथियों हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है, जिन्होंने यहां के लोगों की दशकों तक सेवा की है। मेरे करीबी मित्र और गरीबों, दलितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले और आखिरी समय तक मेरे साथ रहने वाले राम विलास पासवान जी को मैं श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं। बाबू रघुवंश प्रसाद सिंह जी ने भी गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर काम किया। वो भी अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी जी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रद्धांजलि देते है। यह कहना की पापा की आख़री साँस तक वे साथ थे मुझे भावुक कर गया। प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद। एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा। 

मोदी ने बिहार में राजद सहित विपक्ष पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य के विकास की हर योजना को अटकाने वाले विपक्ष ने अपने 15 साल के शासन में बिहार को लगातार लूटा और सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रम में नहीं है और उसने आत्मनिर्भरता के लिये नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री ने बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे।’’

मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए आरोप लगाया कि जब बिहार के लोगों ने इन्हें (विपक्ष को) सत्ता से बेदखल कर दिया और नीतीश कुमार को मौका दिया तो ये बौखला गए और इसके बाद 10 साल तक इन लोगों ने संप्रग सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन लोगों को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा और इनका ध्यान अपने स्वार्थों एवं अपनी तिजोरी पर रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया।

मोदी ने कहा, ‘‘राजग के विरोध में इन लोगों ने मिलकर जो ‘पिटारा’ बनाया है, जिसे ये लोग महागठबंधन कहते हैं, उसकी रग-रग से बिहार के लोग वाकिफ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग नक्सलियों को, हिंसक गतिविधियों को खुली छूट देते रहे, आज वे राजग के विरोध में खड़े हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी दल मिलकर आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बिहार के निर्माण में जुटे हैं। बिहार को अब भी विकास के सफर में मीलों आगे जाना है। नई बुलंदी की तरफ उड़ान भरनी है।’’ 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020चिराग पासवानरामविलास पासवाननरेंद्र मोदीलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज