लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: पहले चरण में 319 प्रत्याशियों पर आपराधिक केस, आतंक से लोग कांपते थे, मांग रहे वोट, देखिए सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2020 20:56 IST

बिहार विधानसभा चुनावः पहले चरण में 319 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पहले चरण की 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशी हैं. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 10 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसंदेश में पांच, बडहरा, अगिआंव व कुटुम्बा में छह-छह, तरारी, जगदीशपुर व बक्सर में पांच-पांच मामले दर्ज हैं.औरंगाबाद, रफीगंज, इमामगंज, बेलागंज, हिसुआ, गोविंदपुर, वारसलिगंज व गोह में तीन-तीन मामले दर्ज हैं. आतंक का पर्याय रहे विनोद मरांडी अब लोगों के बीच जनसेवा की भावना से हाथ जोड़कर वोट मांग रहे हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा के चुनाव में रोचक तस्वीरें सामने आने लगी हैं. कभी जिनके नाम से लोग थर थर कांपते थे, आज वे लोग लोगों से मिन्नतें करते चल रहें हैं.

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 319 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पहले चरण की 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशी हैं. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 10 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसी तरह से दिनारा विस क्षेत्र में नौ प्रत्याशियों पर, जबकि बांका में आठ, शेखपुरा में आठ, तरारी, चैनपुर, अरवल, ब्रह्मपुर, डुमरांव, आरा व रजौली में सात-सात, कहलगांव में तीन, सुल्तानगंज में एक, अमरपुर में पांच, धोरैया में दो, कटोरिया में एक, बेलहर में दो मामले दर्ज हैं.

इसी प्रकार तारापुर में पांच, मुंगेर, लखीसराय व जमालपुर में छह-छह, सूर्यगढ़ा में पांच, बरबीघा, मोकामा व बाढ़ में चार-चार, मसौढ़ी व पालीगंज में तीन-तीन, बिक्रम में दो, संदेश में पांच, बडहरा, अगिआंव व कुटुम्बा में छह-छह, तरारी, जगदीशपुर व बक्सर में पांच-पांच मामले दर्ज हैं.

वहीं, राजपुर, रामगढ़, काराकाट, कुर्था, घोसी, नवीनगर, शेरघाटी, गया टाउन में चार-चार, मोहनिया में एक, भभुआ, सासाराम, कुटुम्बा, अतरी व वजीरगंज में छह-छह, मोहनिया में एक, जहनाबाद में दो, मखदुमपुर, औरंगाबाद, रफीगंज, इमामगंज, बेलागंज, हिसुआ, गोविंदपुर, वारसलिगंज व गोह में तीन-तीन मामले दर्ज हैं. 

गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी का हाल यह है कि कभी उसके आतंक से लोग थर-थर कांपते थे. विनोद मरांडी प्रतिबंधित नक्सली संगठन आरसीसी के सुप्रीमो रह चुके हैं. कभी इस क्षेत्र में आतंक का पर्याय रहे विनोद मरांडी अब लोगों के बीच जनसेवा की भावना से हाथ जोड़कर वोट मांग रहे हैं.

मतदाताओं के समक्ष ही अजीब स्थिति है कि कभी जिसके नाम से थर थर कांपते थे. आज वह व्यक्ति उनके दरवाजे पर उनका बेटा और भाई बनकर वोट मांगने की बात कह रहा है. विनोद मरांडी लोगों से लगातार जनसंपर्क कर अपनी पार्टी के नेता एवं पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए भारी मतों से विजय बनाने की अपील कर रहे हैं.

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विनोद मरांडी ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो सबसे पहले उनकी प्राथमिकता बेरोजगारों को रोजगार देने की होगी. यह महज एक उदाहरण मात्र हैं. ऐसे कई लोग इस वक्त चुनाव मैदान में हैं, जिनके नाम से ही लोग थर-थर कांपते थे. लेकिन आज सवाल वोट का है. ऐसे में वे हाथ जोड़कर लोगों के दरवाजे-दरवाजे जा रहे हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाचुनाव आयोगनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज