लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को टिकट, कांग्रेस ने 49 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2020 21:02 IST

बिहार विधानसभा चुनावः लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से चनाव लड़ेंगे। सुभाषिनी बिहार के मधेपुरा जिले की बिहारीगंज सीट से कांग्रेस की उम्‍मीदवार होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने भी राजनीति में इंट्री कर ली है।शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस आलाकमान से सीधी बात की थी, इसके बाद लव सिन्हा का नाम टिकट चयन समिति की विशेष बैठक में जोड़ा गया।बांकीपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, यहां से भाजपा की ओर से तीन बार के विधायक नितिन नवीन हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा कांग्रेस के उम्मीवार होंगे। 

लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से चनाव लड़ेंगे। सुभाषिनी बिहार के मधेपुरा जिले की बिहारीगंज सीट से कांग्रेस की उम्‍मीदवार होंगी। बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने भी राजनीति में इंट्री कर ली है। दोनों वरिष्ठ नेताओं का नाम तो बड़ा है, लेकिन उनकी बच्चों की अपनी कोई पहचान नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए पिछले दिनों में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस आलाकमान से सीधी बात की थी, इसके बाद लव सिन्हा का नाम टिकट चयन समिति की विशेष बैठक में जोड़ा गया।

49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए प्रवेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में कुल 49 नाम शामिल हैं।

इस तरह पार्टी ने राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन के तहत अपने हिस्से में आई कुल 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी उम्मीदवारों की आखिरी सूची में जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा औेर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी के नाम भी शामिल हैं।

लव को बांकीपुर और सुभाषिनी को बिहारीगंज से टिकट मिला है। इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

बता दें कि बांकीपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, यहां से भाजपा की ओर से तीन बार के विधायक नितिन नवीन हैं, जबकि अपने आपको मुख्यमंत्री का भावी उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ताल ठोकेंगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी सुषमा साहू भी बांकीपुर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं. भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए कई ऐसे चर्चित चेहरे हैं जो ताल ठोंक रहे हैं।

इससे पहले बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह की सीट से उनके बेटे को टिकट मिल चुका है, जहां पहले चरण में मतदान होना है। टिकटों के ऐलान के बाद राहुल गांधी की रैलियां शुरू होंगी, राहुल गांधी की पहली रैली 23 अक्टूबर को होगी, बिहार में कांग्रेस, राजद और वामदलों के साथ गठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

सुभाषिनी यादव के पिता शरद यादव मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सुभाषिनी यादव के पिता शरद यादव मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं. शरद यादव की तबीयत पिछले दिनों खराब थी। वह हाल ही में एम्‍स से डिस्‍चार्ज होकर घर लौटे हैं, शरद जब एम्‍स में भर्ती थे तो बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बार फोन कर उनका हालचाल लिया, तब सुभाषिनी राज राव ने सार्वजनिक रूप से उनके प्रति आभार प्रकट किया था।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाकांग्रेसशत्रुघ्न सिन्हासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज