लाइव न्यूज़ :

सर्वे रिपोर्टः इंडिया गठबंधन को 121 से 131 सीटें और एनडीए को 108 से 115 सीटें मिलने का अनुमान, जानें प्रशांत किशोर का हाल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2025 17:58 IST

Bihar assembly election survey report: बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कौन सबसे पसंदीदा चेहरा है इसे लेकर भी सर्वे में दावा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar assembly election survey report: 31 फीसदी लोग फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रूप में पसंद करते हैं।Bihar assembly election survey report: तेजस्वी यादव बिहार के 43 फीसदी लोगों की पसंद बताये गए हैं।Bihar assembly election survey report: मुख्यमंत्री की पसंद की सूची में प्रशांत किशोर को 9 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

पटनाः बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे का काम विभिन्न एजेंसियों के द्वारा के द्वारा किया जा रहा है। इसी कडी में चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल का सर्वे रिपोर्ट सामने आया है। ट्रैकर के द्वारा कराए गए सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इस बार बिहारविधानसभा चुनाव में एनडीए को एंटी इनकमबेंसी की मार झेलनी पड़ सकती है। ओपिनियन पोल का दावा है कि सभी 243 सीटों के लिए दो बार सर्वे किया गया है। 5 मार्च से 5 जून के बीच कराए गए इस ओपिनियन पोल का सैंपल साइज 5 लाख से ज्यादा है। सर्वे में इंडिया गठबंधन को बहुमत के करीब दिखाया गया है।

चुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले भाजपा-जदयू एवं अन्य दलों के सत्ताधारी गठबंधन एनडीए को नुकसान झेलना पड़ सकता है। सर्वे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले राजद, कांग्रेस एवं वाम दलों के महागठबंधन को जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। अनुमान लगाया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन को 121 से 131 सीटें मिल सकती हैं।

यह बहुमत के आंकड़े 122 के आसपास है। वहीं एनडीए को 108 से 115 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया। ऐसे में दोनों गठबंधन के बीच एक कड़े मुकाबले का अंदाजा है जिसमें फ़िलहाल एनडीए मामूली अंतर से पीछे है। सर्वे में प्रशांत किशोर के जनसुराज के लिए भी बिहार विधानसभा का दरवाजा खुलता दिख रहा है। सर्वे में जन सुराज पार्टी को करीब 3 सीटें मिलने का अनुमान दिया गया है।

वहीं बिहार की शेष पार्टियां और निर्दलीय इस रेस में 4 से 12 सीट जीत सकते है। बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कौन सबसे पसंदीदा चेहरा है इसे लेकर भी सर्वे में दावा किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा गया है कि उन्हें बिहार के 31 फीसदी लोग फिर से मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। लेकिन तेजस्वी यादव बिहार के 43 फीसदी लोगों की पसंद बताये गए हैं।

मुख्यमंत्री की पसंद की सूची में प्रशांत किशोर को 9 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। सर्वे में उनकी जन सुराज पार्टी को 2.7 फीसदी वोट ही मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि विधानसभा चुनाव के करीब पांच महीने पहले आये इस सर्वे को लेकर सियासी जानकारों का मानना है कि फ़िलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

चुकी अभी तक न तो किसी सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है और ना ही सीटों का बंटवारा हुआ है। ऐसे में बिना इसके सर्वे को पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता है। यह एक अनुमान मात्र ही है जो चुनाव के नजदीक आते आते बदल सकता है।

टॅग्स :चुनाव आयोगविधानसभा चुनावबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज