लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result 2020: एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110, अन्य के खाते में 8 सीट

By विनीत कुमार | Published: November 10, 2020 7:01 AM

Open in App

Bihar Assembly Election Result 2020: बिहार में चुनावी नतीजे रोचक मोड़ पर हैं। शाम ढलते-ढलते एक बार फिर आरजेडी की उम्मीदें बढ़ने लगी है। चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के अनुसार आरजेडी ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है। तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज मतों की गिनती हो रही है।

कोविड के कारण बढ़े हुए मतदान केंद्र और ईवीएम मशीनों की संख्या के कारण फाइनल चुनावी नतीजे में अभी और देरी हो सकती है। इससे पहले दिन भर रुझानों में महागठबंधन पीछे नजर आता रहा है जबकि एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया था। हालांकि ये रूझान हैं और फाइनल नतीजे आने अभी बाकी हैं।

आज के नतीजों के साथ नीतीश कुमार सरकार (Nitish Kumar) का भविष्य भी तय हो जाएगा। नीतीश कुमार पिछले 15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 7 नवंबर को चुनाव के ठीक बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व वाली महागठबंधन की जीत का अनुमान जताया गया है।

बिहार में वैशाली जिले के राघोपुर सीट पर खास निगाहें हैं जहां से तेजस्वी यादव मैदान में हैं। इसके अलावा कुछ अन्य मुख्य उम्मीदवारों में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, वी आई पी के नेता मकुश सहनी, खेल से राजनीति में आई श्रेयसी सिंह, प्लूरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी आदि शामिल हैं। बिहार में तीन चरण में चुनाव हुए थे।  

11 Nov, 20 01:58 AM

https://results.eci.gov.in/ACTRENDS2020/partywiseresult-S04.htm

11 Nov, 20 01:57 AM

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विजय” करार दिया और कहा कि लोगों ने उनपर भरोसा जताया है। लोजपा ने चुनाव में केवल एक सीट जीती है और कई सीटों पर जदयू को हराने में भूमिका निभाई है। पासवान ने ट्वीट किया कि उन्हें गर्व है कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए झुकी नहीं। उन्होंने कहा, “लोजपा के सभी उम्मीदवारों ने अपने दम पर बिना किसी गठबंधन के संघर्ष किया। पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है। वह चुनाव में ‘बिहार पहले बिहारी पहले’ के नारे के साथ उतरी थी। वह हर जिले में ताकतवर होकर उभरी है। इससे पार्टी को भविष्य में फायदा होगा।” लोजपा ने बिहार विधानसभा में 140 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये थे और उसे 5.68 प्रतिशत मत मिले।

11 Nov, 20 01:55 AM

छपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सी एन गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के रणधीर कुमार सिंह को 6,771 मतों के अंतर से पराजित किया । छतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नीरज कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के विपिन कुमार सिंह को 20,635 वोटों के अंतर से पराजित किया । चिरैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के अच्छेलाल प्रसाद को 16,874 मतों से पराजित किया । दानापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के बाहुबली उम्मीदवार रीत लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की आशा देवी को 15,924 मतों से पराजित किया । दारौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की करणजीत सिंह उर्फ व्यास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा माले के अमरनाथ यादव को 11,320 मतों से पराजित किया । धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से जदयू की लेसी सिंह ने राजद के दिलीप कुमार यादव को 33,594 मतों से पराजित किया । धौरैया विधानसभा क्षेत्र से राजद के भूदेव चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के मनीष कुमार को 2,687 मतों से पराजित किया । दीघा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संजीव चौरसिया ने भाकपा माले के शशि यादव को 46,073 मतों से पराजित किया । डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के अजित कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू की अंजुम आरा को 24,415 मतों से पराजित किया । एकमा विधानसभा क्षेत्र से राजद के श्रीकांत यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू की सीता देवी को 13,927 मतों से पराजित किया।

11 Nov, 20 01:33 AM

बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन के बल पर भाजपा करीब दो दशक के बाद राजग में जदयू को पीछे छोड़ वरिष्ठ सहयोगी बनी है। ऐसा लगता है कि भाजपा राज्य में अंतत: अपने सहयोगियों की परछाई से बाहर निकल पाई है लेकिन गठबंधन के नए गणित को देखें तो 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले राजग का मत प्रतिशत घटा है। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (लोजपा समेत) को 40 में से 39 सीटें और 53 फीसदी से अधिक मत मिले थे। बिहार चुनावों में लोजपा अकेले उतरी तथा उसे छह फीसदी से भी कम मत मिले। हालांकि अब हम और वीआईपी राजग का हिस्सा बन गए। निर्वाचन आयोग के ताजे आंकड़ों के मुताबिक राजग (भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी) का सम्मिलित मत प्रतिशत 40 फीसद से कम है। वहीं राजद नीत महागठबंधन को करीब 37 फीसदी मत मिले। लोकसभा चुनाव में जदयू का मत प्रतिशत 21.81 था जबकि विधानसभा चुनाव में महज 15 फीसदी रहा। भाजपा का मत प्रतिशत आम चुनाव में 23.58 फीसदी था और विधानसभा चुनाव में करीब 20 फीसदी रहा।

11 Nov, 20 01:20 AM

11 Nov, 20 01:13 AM

11 Nov, 20 01:10 AM

11 Nov, 20 01:03 AM

11 Nov, 20 12:48 AM

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के नतीजों पर कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना भरोसा फिर से जताया है; यह उनकी जीत है। मुझे गर्व है कि लोजपा सत्ता के लिए झुकी नहीं, हमारा मत प्रतिशत बढ़ा है और इससे हमें भविष्य में लाभ होगा।

11 Nov, 20 12:47 AM

11 Nov, 20 12:24 AM

11 Nov, 20 12:23 AM

11 Nov, 20 12:20 AM

11 Nov, 20 12:20 AM

10 Nov, 20 11:48 PM

10 Nov, 20 11:48 PM

10 Nov, 20 11:41 PM

10 Nov, 20 11:40 PM

10 Nov, 20 11:39 PM

10 Nov, 20 10:47 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस करीब 20 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है और इस तरह से वह महाठबंधन में कमजोर कड़ी दिखाई देती है। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के हिस्से में बहुत ही मुश्किल सीटें आई थीं और ‘भाजपा एवं ओवैसी के गठबंधन’ से भी उसको नुकसान हुआ है। कांग्रेस के सहयोगी राजद और वाम दलों से उसके प्रदर्शन की तुलना करें तो कुल उम्मीदवारों के मुकाबले सीटें जीतने की दर के मामले में पार्टी अपने सहयोगियों राजद और वाम दलों से काफी पीछे रह गई है। राजद कुल 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और करीब 75 सीटें जीतता नजर आ रहा है वहीं वाम दल अपने खाते की कुल 29 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस 70 में करीब 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘‘यह कहना उचित नहीं है कि कांग्रेस महागठबंधन की कमजोर कड़ी साबित हुई है। हमारे हिस्से में जो 70 सीटें आई थीं उनमें 67 सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में राजग आगे था।

10 Nov, 20 10:46 PM

10 Nov, 20 10:44 PM

10 Nov, 20 10:42 PM

10 Nov, 20 10:22 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 14 घंटे से चल रही वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बढ़त बनाये हुए हैं जहां उसके हिस्से में अभी तक 64 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 50 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग 58 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 64 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। रुझान में राजग को 122 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 114 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, राजग के घटक दलों में भाजपा को 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को 24 सीटों, वीआईपी पार्टी को तीन सीटों और जीतन राम मांझी की हम को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है।

10 Nov, 20 10:13 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को अपनी हार स्वीकार कर ली। कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पूरा प्रयास किया। मैं उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी मतदाताओं का भी आभार मानता हूँ। उम्मीद करता हूँ कि भाजपा की सरकार किसानों के हितों का ध्यान रखेगी, युवाओं को रोजगार देगी, महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा कायम रखेगी।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘प्रदेश के नव निर्माण के हमारे काम को (शिवराज सिंह चौहान वाली भाजपा सरकार) आगे बढ़ायेगी, प्रदेश को विकास व प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी। हम जनादेश को स्वीकार करके विपक्ष का दायित्व निभाएंगे। प्रदेश हित और जनता के हित के लिए सदैव खड़े रहेंगे, संघर्षरत रहेंगे।’’ कमलनाथ ने कहा, ‘‘इन परिणामों की हम समीक्षा करेंगे।’’

10 Nov, 20 10:00 PM

10 Nov, 20 09:44 PM

10 Nov, 20 09:32 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अपने सहयोगी जनता दल (युनाईटेड) के मुकाबले शानदार रहा है और उसकी अपेक्षा वह कम से कम 30 सीटें अधिक जीतने की ओर बढ़ रही है। दोनों दल पिछले दो दशकों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सहयोगी रहे हैं और यह पहला मौका है जब भाजपा इस गठबंधन में वरिष्ठ सहयोगी के रूप में उभरी है। निर्वाचन आयोग के रात लगभग आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 74 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। 18 सीटों पर उसके उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं और 56 सीटों पर उन्हें बढ़त हासिल है। भले ही राज्य में राजग की सरकार बन जाए और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं लेकिन यह परिवर्तन बिहार के सत्ताधारी गठबंधन में सत्ता के समीकरण को बदलने की क्षमता रखता है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राजग और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला जारी है। राजग 122 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला महागठबंधन भी 113 सीटों पर आगे है।

10 Nov, 20 09:25 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग 95 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 84 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती की रफ्तार कुछ धीमी है। रुझान में राजग को 124 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, राजग के घटक दलों में भाजपा को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को 10 सीटों, वीआईपी पार्टी को दो सीटों और जीतन राम मांझी की हम को एक पर जीत हासिल हुई है। रुझान के अनुसार, भाजपा 58 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 33 सीटों, हम दो सीटों और वीआईपी पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में अब तक 18 सीटें गई हैं और वह 57 पर बढ़त बनाये हुए हैं।

10 Nov, 20 09:22 PM

10 Nov, 20 08:30 PM

10 Nov, 20 08:27 PM

भाण्डेर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरौनियां ने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को 161 मतों से पराजित किया। सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी पारूल साहू को 40,991 मतों से हराया। हाटपिपल्या विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को 13,904 मतों से हराया।

10 Nov, 20 08:26 PM

10 Nov, 20 08:12 PM

10 Nov, 20 07:55 PM

10 Nov, 20 07:54 PM

बिहार में विधानसभा चुनाव के अब तक आए परिणाम और रूझान साफ संकेत दे रहे हैं कि सत्तारूढ़ जनता दल (युनाईटेड) को खासा नुकसान हो रहा है और इसका कारण बन रही है चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) जो इस बार अकेले दम चुनाव मैदान में थी। हालांकि इसके लिए लोजपा को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ है। निर्वाचन आयोग के शाम 5.30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक लोजपा का खाता खुलता नहीं दिख रहा है और उसे अब तक 5.6 फीसदी वोट मिले हैं। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि लोजपा ने कम से कम 30 सीटों पर जद(यू) को नुकसान पहुंचाया है और उसके हार का कारण बन रही है। जद(यू) को अभी तक चार सीटों पर जीत मिली है जबकि 37 सीटों पर वह आगे है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जद(यू) को 71 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक ‘‘साजिश’’ के तहत नीतीश कुमार के खिलाफ ‘‘अपमानजनक अभियान’’ चलाया गया। बगैर किसी का नाम लिए उन्होंने कहा, ‘‘अपने भी शामिल थे और बेगाने भी।’’ उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार ही राजग सरकार का नेतृत्व करेंगे। भाजपा 71 सीटों पर जीत की ओर आगे बढ़ रही है जबकि राजग के दो अन्य सहयोगी दल आठ सीटों पर जीत की ओर अग्रसर थे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राजग के खाते में 122 सीटें जाती दिख रही है।

10 Nov, 20 07:51 PM

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि बिहार में शाम 5.30 बजे तक 2.7 करोड़ मतों की गिनती कर ली गई। राज्य विधानसभा चुनाव में चार करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह से जारी है। आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने बताया कि रात तक ज्यादातर चुनाव नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी तथा शेष परिणाम देर रात आएंगे। उनसे सवाल किया गया था कि क्या नतीजों की घोषणा बुधवार को सुबह की जाएगी ? बिहार के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि शाम 5.30 बजे तक 2.7 करोड़ मतों की गिनती कर ली गई थी। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों से 1.6 लाख मत पत्र इलेक्ट्रानिक रूप से स्थानांतरित किए गए थे। करीब 52,000 डाक पत्रों का इस्तेमाल 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और दिव्यांगजनों ने किया।

10 Nov, 20 07:41 PM

परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद के छोटे लाल राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी और जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय को 17293 मतों से पराजित किया। बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से राजद के संजय कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू की सुनीता सिंह चौहान को 13685 मतों से पराजित किया। महराजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजय शंकर दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के हेम नारायण साह को 1976 मतों से पराजित किया। मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से राजद की संगीता कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के निरंजन राम को 12054 मतों से पराजित किया। नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह को 20121 मतों से पराजित किया। रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पंकज कुमार मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद की मंगिता देवी को 24629 मतों से पराजित किया।

10 Nov, 20 07:40 PM

ओडिशा में बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना में अब भी बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले के तीर्तोल में बीजद के बिजय शंकर दास, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजकिशोर बेहेरा से 27,665 मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के 18 दौर पूरे होने के बाद, दास को अब तक 60,889 वोट जबकि बेहेरा को 27,665 मत मिले हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार हिमांशु भूषण मल्लिक को 15,325 वोट मिले हैं। वहीं, बालासोर में मतणना के 19 दौर पूरे होने के बाद, बीजद उम्मीदवार स्वरूप कुमार दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी मानस कुमार दत्ता से 7,364 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी तक दास को 63,733 जबकि दत्ता को 56,369 मत मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ममता कुंडू 4,027 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बालासोर के भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीर्तोल से बीजद विधायक विष्णु चरण दास के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराए गए। दोनों ही सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।

10 Nov, 20 07:31 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के ताजा आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग अब तक 10 सीटें जीत चुकी है और 113 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांच दलों की विपक्षी महागठबंधन नौ सीटें जीत चुकी है और 103 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये मतों की गणना धीमी रफ्तार से चल रही है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में कुल 7.3 करोड़ मतदाताओं में से 57.09 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और दोपहर दो बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो चुकी थी। फिलहाल रुझान में राजग 123 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करती दिख रही है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से एक सीट अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करती दिख रही है। बहरहाल, कई सीटें ऐसी हैं जहां बढ़त का अंतर का 1,000 मतों से कम है, ऐसे में परिणाम किसी के भी पक्ष में जा सकता है।

10 Nov, 20 07:29 PM

10 Nov, 20 07:00 PM

10 Nov, 20 07:00 PM

10 Nov, 20 06:51 PM

गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने मोरबी और करजन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को जीत दर्ज की और विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवारों को इन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा अबडासा सीट पर पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है। मोरबी सीट पर कड़े मुकाबले में भाजपा के बृजेश मेर्जा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयंतीलाल पटेल को 4,649 मतों के अंतर से हराया। मेर्जा को 64,711 वोट मिले, वहीं पटेल के खाते में 60,062 वोट आए। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में मेर्जा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के पांच बार के विधायक कांतिलाल अमृतिया को हराया था। वड़ोदरा जिले के करजन निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व में कांग्रेस में रह चुके भाजपा के अक्षय पटेल ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कीर्तिसिंह जडेजा को 16,425 मतों के अंतर से हराया। पटेल को जहां 76,958 मत मिले, वहीं जडेजा के खाते में 60,533 वोट आए।

10 Nov, 20 06:51 PM

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उमाकांत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 13469 मतों से पराजित किया। जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के शहनवाज ने राजद के सरफराज आलम को 7383 मतों से पराजित किया। मांझी विधानसभा क्षेत्र से माकपा के सत्येंद्र यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह को 25386 मतों से पराजित किया।

10 Nov, 20 06:50 PM

10 Nov, 20 05:56 PM

बिहार चुनाव: बीजेपी से आरजेडी आगे हुई

बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी है। इस बीच बीजेपी रुझानों में सिमट कर 68 पर आ गई है। वहीं आरजेडी 71 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 19 और जेडीयू 41 सीटों पर आगे है।

10 Nov, 20 05:49 PM

बिहार चुनाव: 'राहुल द्रविड़' को बहुजन समाज पार्टी ने जीरादेई विधानसभा सीट से दिया था टिकट, क्या रहा नतीजा...पढ़ें पूरा अपडेट

10 Nov, 20 04:15 PM

मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की जीत

बाहुबली अनंत सिंह ने एक बार फिर मोकामा सीट पर कब्जा कर लिया है। वे पांचवीं बार मोकामा से जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार अनंत सिंह को 35291 मत मिले हैं। वहीं, जेडीयू उम्मीदवार राजीव लोचन नारायण सिंह को 16913 वोट मिले हैं। इस तरह करीब 18 हजार की निर्णायक बढ़त अनंत सिंह मोकामा में बना चुके हैं। 2015 में भी अनंत यहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर करीब इसी अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

10 Nov, 20 03:28 PM

रूझानों में NDA बहुमत के पार, 28 सीट पर 500 से कम वोटों की बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के अब तक की रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से एनडीए 126 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 107 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। मतगणना शुरू हुई थी तो महागठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही स्थिति बदल गई। ऐसा नजारा फिर से देखने को मिल सकता है, इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन यह भी हो सकता है कि रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएं।

10 Nov, 20 02:57 PM

मोकामा में अनंत सिंह आगे

मोकामा में अनंत सिंह करीब 16 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। अभी तक के चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार अनंत सिंह के खाते में 28530 वोट आए हैं। वे आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। वही, दूसरे नंबर पर राजीव लोचन नारायण सिंह हैं। उनके खाते में 12055 मत अभी तक आए हैं।

10 Nov, 20 02:34 PM

बिहार चुनाव: नतीजों में होगी देरी

चुनाव आयोग ने बताया है कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर अधिक मतदान केन्द्रों की आवश्यकता के चलते 2015 बिहार विधानसभा चुनाव की तुलना में 63 प्रतिशत अधिक ईवीएम स्थापित किए गए , जिसके चलते मतगणना में अधिक समय लगेगा।

10 Nov, 20 01:47 PM

मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव पीछे

मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। जेडीयू के निखिल मंडल और आरजेडी के चंद्रशेखर से यहां उनका मुकाबला है। चंद्रशेखर करीब 13 हजार से अधिक वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं निखिल मंडल 14 हजार से कुछ अधिक वोट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। पप्पू यादव करीब 7000 वोट पा चुके हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।

10 Nov, 20 12:10 PM

तेजप्रताप यादव हसनपुर सीट से फिर आगे निकल चुके हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 6 राउंड की गिनती यहां पूरी हो गई है।

10 Nov, 20 11:55 AM

नगालैंड में भाजपा और कांग्रेस पस्त। किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर निर्दलीय ते यांगसीओह संगतम भाजपा के लिरिमांग संगतम से आगे चल रहे हैं। दोनों ही सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।    पूरी खबर पढ़ें

10 Nov, 20 11:47 AM

भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा अब्दासा सीट से करीब 2,300 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी में अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले करीब 5,400 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। पूऱी खबर पढ़ें

10 Nov, 20 11:44 AM

बांकीपुर विधानसभा सीट पर मौजूदा पार्टी विधायक को लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।  पूरी खबर पढ़े

10 Nov, 20 11:42 AM

नगालैंड में भाजपा और कांग्रेस पस्त। किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर निर्दलीय ते यांगसीओह संगतम भाजपा के लिरिमांग संगतम से आगे चल रहे हैं। दोनों ही सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।    पूरी खबर पढ़ें

10 Nov, 20 11:24 AM

मोकामा सीट से अनंत सिंह आगे

मोकामा सीट से आरजेडी उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। यहां से जेडीयू के राजीव लोचन सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

10 Nov, 20 11:21 AM

बिहार में रुझानों में एनडीए को बहुमत

बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। एनडीए ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।    243 सीटों के रुझान में एनडीए 126 सीटों पर आगे है। बीजेपी 72 सीटों पर आगे है। पूरी खबर पढ़ें

10 Nov, 20 10:02 AM

बिहार चुनाव पर तेज प्रताप का ट्वीट

बिहार में चुनाव के बाद आज मतों की गिनती हो रही है और रूझानों में महागठबंधन 100 सीटों से ज्यादा पर आगे है. इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया- तेजस्वी भवः बिहार!

10 Nov, 20 09:43 AM

बिहार में नीतीश कुमार के लिए खतरे की घंटी!

बिहार चुनाव के आ रहे नतीजे नीतीश कुमार के लिए बहुत उत्साह बढ़ाने वाले नहीं हैं। शुरुआत करीब एक घंटे में आए रूझानों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 9 सीटों पर आगे चल रही है। ये लगभग शुरुआती एक घंटे में पोस्टल बैलेट के रूझान हैं। करीब एक घंटे के बाद चुनाव आयोग के आंकड़े...

10 Nov, 20 09:21 AM

बिहार चुनाव: कांग्रेस को डर

बिहार में नतीजों से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सताने लगा है। विधायकों को एकजुट रखने की तैयारी पार्टी में शुरू कर दी गई है। क्या है पूरी खबर, यहां पढ़ें

10 Nov, 20 08:48 AM

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव आगे

बिहार चुनाव: महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

 

10 Nov, 20 08:12 AM

बिहार में वोटों की गिनती

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू। फारबिसगंज से बीजेपी प्रत्याशी विद्या सागर केशरी आगे चल रहे हैं। वहीं, हरनौत सीट से जेडीयू उम्मीदवार हरि नारायण सिंह आगे हैं।

10 Nov, 20 08:03 AM

बिहार में वोटों की गिनती शुरू

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव सहित अन्य 11 राज्यों में 58 विधासभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 

 

10 Nov, 20 07:56 AM

बिहार: वोटों की गिनती के लिए स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया

बिहार में अब कुछ देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। पटना में अनुग्रह नारायण कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया है।

 

10 Nov, 20 07:47 AM

Bihar Election Result: 55 काउंटिंग सेंटर पर गिने जाने हैं वोट

बिहार में किसकी सरकार बनेगी, ये आज साफ हो जाएगा। अब से थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होनी है। बिहार में 55 काउंटिंग सेंटर पर वोट गिने जाने हैं। ऐसे में इस चुनाव और वोटों की गिनती से जुड़ी ये 5 अहम बातें जरूर जान लीजिए। यहां क्लिक करें..

10 Nov, 20 07:12 AM

Bihar Result 2020: मौजूदा विधानसभा में क्या है स्थिति

इससे पहले 2015 के चुनाव परिणामों को देखें तो जेडीयू के 68, भाजपा के 53 और हिन्दस्तान आवाम मोर्चा के एक विधायक हैं। इसके अलावा आरजेडी के 80, कांग्रेस के 25 और माले के तीन विधायक विधानसभा पहुंचे थे। साथ ही लोक जनशक्ति पार्ची के दो, AIMIM के एक और पांच निर्दलीय विधायक हैं। साल 2015 में जेडीयू, RJD और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। नीतीश कुमार बाद में एनडीए से जुड़ गए थे।

10 Nov, 20 07:06 AM

Bihar Result: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

Bihar Election Result: बिहार में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। हालांकि, इससे पहले ही काउंटिंग सेंटर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखने लगी है। ये दृश्य पटना के एएन कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर के बाहर पहुंचे  कार्यकर्ताओं की है।

 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडीकांग्रेसजीतन राम मांझीपुष्पम प्रिया चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

भारतLok Sabha Elections 2024: "ये चुनाव 'राम भक्त' और 'राम द्रोहियों' के बीच है, जनता उन्हें सत्ता में लाएगी, जो राम को लेकर आये हैं", योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: 'वायनाड से भागकर रायबरेली गए, सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है' , पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारतLok Sabha Elections 2024: "मनोज तिवारी हार रहे हैं, इसलिए मेरे खिलाफ अफवाह फैलाकर हमला करवा रहे हैं" इंडिया गठबंघन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी और अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य खतरे में है, सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में हैं", केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

राजनीतिसरकार की प्राथमिकताओं में नहीं किसानों की समस्याएं, राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी की 41 सीटों पर भाजपा को इंडिया गठबंधन की चुनौती, सपा-कांग्रेस का जातिगत फार्मूला बनता जा रहा भाजपा की परेशानी

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा