Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में हार्दिक पटेल को झटका, भाजपा सभी 8 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 10, 2020 10:58 AM2020-11-10T10:58:42+5:302020-11-10T13:38:38+5:30

भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा अब्दासा सीट से करीब 2,300 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी में अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले करीब 5,400 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

Gujarat By Election Result 2020 Hardik Patel shocked BJP leading 7 seatsCongress one | Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में हार्दिक पटेल को झटका, भाजपा सभी 8 सीट पर आगे

भाजपा ने फिर से उन्हें उन्हीं सीटों पर अपना प्रत्याशी बनाया जिनपर वर्ष 2017 में इन विधायकों ने जीत दर्ज की थी। (file photo)

Highlightsसत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार सात सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिली है।कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल मोरबी विधानसभा सीट से 1,500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन सीटों के लिए आठ केंद्रों पर सबुह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

अहमदाबादः गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के रुझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। कम से कम पांच विधानसभा सीटों लिम्बडी, अब्दासा, कपराद, डांग और कर्जन पर भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवारों पर प्रभावी बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के जयंती लाल पटेल जो शुरुआत में मोरबी सीट से बढ़त बनाए हुए थे वह भाजपा के ब्रिजेश मेरजा से करीब 1,000 मतों से पिछड़ गए हैं। वहीं, सात सीटों पर भाजपा सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चार घंटे की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी से करीब 22 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

अब्दासा में भाजपा के प्रद्युम्न सिंह जडेजा करीब 16 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के जीतू चौधरी और विजय पटेल भी क्रमश: कपराद और डांग में अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वियों पर 14 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। कर्जन सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल करीब 9,900 मतों से आगे चल रहे हैं।

धारी सीट से भाजपा के जेवी काकडिया, कांग्रेस प्रत्याशी से 5,500 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आत्माराम परमार अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी से गाधड़ा में 9,500 मतों से आगे चल रहे हैं उल्लेखनीय है कि तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन आठ सीटों के लिए कुल 81 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

Web Title: Gujarat By Election Result 2020 Hardik Patel shocked BJP leading 7 seatsCongress one

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे