लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतल, फोरेंसिक जांच, जानें डीजीपी एसके सिंघल ने क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2021 20:34 IST

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद मंगलवार को विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीर मामला बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला किया.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की.मुख्यमंत्री के कक्ष से 100 मीटर से भी कम दूरी पर है.

पटनाः बिहार विधानमंडल परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद एक्शन में आई सरकार और पुलिस खाली बोतलों का पोस्टमार्टम करने में जुट गई है. कार्रवाई में तेजी ऐसी दिखाई जा रही है, मानों इससे बड़ा कोई और अपराध होता ही नहीं हो.

 

जांच करके यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बोतल की शराब को किसने पिया और फिर किसने उसे फेंका? सूत्रों के अनुसार शराब की खाली बोतलों से फिंगर प्रिंट उठाये जा रहे हैं. फोरेंसिक टीम उसकी जांच कर रही है. उत्पाद विभाग की प्रयोगशाला में खाली बोतल जाचें जा रहे हैं.

जांच की प्रक्रिया इतनी तेजी से की जा रही है जैसे शराब की इन बोतलों का किसी हत्या, लूट या अपहरण जैसी किसी आपराधिक वारदात से कोई संबंध हो. इस संबंध में राज्य डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच का परिणाम आएगा तो लोगों को बता दिया जायेगा कि ये क्या मामला है?

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस जगह को देखा है, जहां शराब की खाली बोतलें मिली हैं. वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. लेकिन थोडी दूर पर सीसीटीवी कैमरे हैं. उनके फुटेज को देखा जायेगा. जहां पर शराब की खाली बोतलें मिली थीं, उस स्थान को घेर कर बोतलों को जब्त कर लिया गया है.

शराब की खाली बोतलों की फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में जांच कराई जा रही है. इसके अलावा उत्पाद विभाग की भी एक लैब यानि प्रयोगशाला है. वहां से भी शराब की खाली बोतलों की जांच करायी जायेगी. उत्पाद विभाग की लैब से भी संपर्क साधा गया है.  वहीं, मुख्यमंत्री का फरमान सुनकर जांच में जुटे सूबे के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने कहा कि किसी मकसद से ही शराब की बोतलें यहां फेंकी गई है.

सरकार सारे पहलू की जांच करेगी. सामान्य घटना तो है नहीं. हम इसकी पूरी जांच करायेंगे. वहीं राज्य के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जांच में सब पता चल जायेगा कि किसने शराब की बोतल फेंकी है? सरकार उसे छोडे़गी नहीं. इसबीच नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी के घर से शराब मिलने पर तो सरकार उस घर को जब्त कर लेती है क्या विधानसभा को भी सील कर दिया जायेगा? 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे