लाइव न्यूज़ :

बिहार: राज्यसभा के लिए सभी पांचों कैंडिडेट हुए निर्विरोध निर्वाचित, मिला प्रमाणपत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2022 22:14 IST

राज्यसभा चुनाव में बिहार से खड़े सभी पांचों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इन 5 सीटों के चुनाव के लिए भाजपा, राजद और जदयू की ओर से ये उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार से सभी पांच राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है इन 5 सीटों के चुनाव के लिए भाजपा, राजद और जदयू की ओर से पांच उम्मीदवार मैदान में थेभाजपा से सतीशचंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और राजद से मीसा भारती, फैयाज अहमद पहुंंचे हैं राज्यसभा

पटना: बिहार में राज्यसभा के सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इन 5 सीटों के चुनाव के लिए भाजपा, राजद और जदयू की ओर से पांच उम्मीदवार मैदान में थे।

सारे उम्मीदवारों के नामांकन की स्क्रूटनी की गई, जिसमें सभी वैध पाए गए। उसके बाद सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं और इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग ने जीत का प्रमाणपत्र भी दे दिया।

राज्यसभा के 5 सीटों के लिए भाजपा ने 2 उम्मीदवार उतारे थे, जबकि जदयू ने एक उम्मीदवार उतारा था और राजद ने 2 उम्मीदवार उतारे थे। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों में भाजपा से सतीशचंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल हैं।

जबकि जदयू से खीरू महतो, राजद से मीसा भारती और फैयाज अहमद शामिल हैं। इस तरह से राज्य में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनावी प्रक्रिया आज पूरी हो गई।

बता दें कि राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में जदयू ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का टिकट काटकर झारखंड के खीरू महतो को राज्यसभा भेजा है।

आरसीपी सिंह जदयू कोटे से राज्यसभा के सांसद थे और इस समय वह केंद्र में इस्पात मंत्री भी हैं। हालांकि फ़िलहाल वह लोकसभा और ना ही राज्यसभा के सदस्य हैं।

वहीं भाजपा ने वरिष्ठ नेता गोपाल नारायण सिंह का टिकट काटकर धानुक समुदाय से आने वाले शंभू शरण पटेल को राज्यसभा भेजा है। वहीं राजद से मीसा भारती को राज्यसभा भेजा है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारआरजेडीBJPजेडीयूमीसा भारतीझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल