लाइव न्यूज़ :

बिहार में विमान खरीदः सरकार का अपना प्लेन और हेलीकॉप्टर होगा तो भाजपा को क्या आपत्ति?, तेजस्वी ने किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 29, 2022 20:17 IST

bihar Aircraft purchase: कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने जेट प्लेन और हेलिकॉप्टर खरीदारी पर हो रही सियासत पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देनमामि गंगे को लेकर कोलकाता में हो रही बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।प्लेन और हेलिकॉप्टर का उपयोग बिहार सरकार करती थी वो लीज पर था।कोलकाता में 30 दिसंबर को नमामि गंगे परियोजना को लेकर कार्यक्रम होगा।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कोलकाता में होने वाली नमामि गंगे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को कोलकाता के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में तेजस्वी यादव के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई अन्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस बैठक में नमामि गंगे परियोजना पर चर्चा होगी। वहीं कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने जेट प्लेन और हेलिकॉप्टर खरीदारी पर हो रही सियासत पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नमामि गंगे को लेकर कोलकाता में हो रही बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।

जिन राज्यों में गंगा नदी बहती है उन राज्यों के मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। जेट और हेलीकॉप्टर को लेकर भाजपा के द्वारा हमले पर उन्होंने कहा कि बिहार ही एक ऐसा राज्य है, जहां खुद का ना तो प्लेन है और ना ही हेलीकॉप्टर। इससे पहले जिस प्लेन और हेलिकॉप्टर का उपयोग बिहार सरकार करती थी वो लीज पर था।

अब बिहार सरकार का अपना प्लेन और हेलीकॉप्टर होगा तो इसमें भाजपा को क्या आपत्ति है? गुजरात में जब खरीदा जा रहा था तो ये लोग क्यों नहीं बोल रहे थे? उन्होंने कहा कि जो हाय तौबा मचा रहे हैं, वही लोग खरीदारी की बात कर रहे थे, अब हो रही है खरीदारी तो परेशानी क्यों है?

बता दें कि कोलकाता में 30 दिसंबर को नमामि गंगे परियोजना को लेकर कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हो रहे हैं। उनकी जगह बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल होने गये हैं। इस दौरान गंगा नदी की साफ सफाई को लेकर चल रही योजनाओं के बारे में अपनी बात रखेंगे। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तेजस्वी की मुलाकात मोदी से होगी।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारनमामी गंगे परियोजनाकोलकाताBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला