लाइव न्यूज़ :

बिहार: महाबोधि मंदिर परिसर में बम रखने की साजिश में 8 दोषी करार, 17 दिसंबर को सजा का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2021 15:26 IST

बिहार में बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में बम रखकर धमाके की साजिश रचने के मामले में 8 आरोपियों ने दोष स्वीकर कर लिया है।

Open in App

पटना: बिहार में बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में बम रखकर धमाके की साजिश रचने के मामले में पटना एनआईए कोर्ट ने आठ अभियुक्तों को दोषी करार दिया है. सभी ने लिखित आवेदन देकर अपना गुनाह स्वीकार कर लिया. इस मामले के एक अभियुक्त ने गुनाह स्वीकार नहीं किया है. अदालत ने इस मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 17 दिसंबर की तारीख तय की है.

अभियुक्तों ने अपना दोष स्वीकार करते हुए कहा है कि वे बहकावे में आ गए थे, जिससे इस प्रकार की गलती हो गई. इस कांड में नौ आरोपितों के खिलाफ पटना एनआईए कोर्ट में सुनवाई चल रही है. 19 जनवरी 2018 को बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के कालचक्र मैदान में रखे गए तीन आईडी बम बरामद किए गए थे. वहीं, एक बम कालचक्र के पास स्थित रसोई घर से बरामद किया गया था. 

अपराध स्वीकार करने वालों में अहमद अली उर्फ कालू, दिलावर हुसैन, पैगंबर शेख, मुस्तफा रहमान उर्फ शाहीन उर्फ तुहीन, अब्दुल करीम उर्फ करीम शेख उर्फ इकबाल उर्फ फन्दू शेख, नूर आलम मोमिन, आरिफ हुसैन उर्फ अताकुर उर्फ सैयद उर्फ अनस उर्फ आलमगीर शेख और मोहम्मद आदिल शेख उर्फ अबदुल्लाह उर्फ असादुल्लाह हैं. जहीदुल इस्लाम ने अपना दोष स्वीकार नहीं किया है. 

अभियुक्तों ने कहा- समाज में वापस लौटने की है चाह

सभी अभियुक्तों ने अदालत को दिए आवेदन में कहा है कि वे लंबे समय से जेल में बंद हैं. परिवार, बच्चों और माता-पिता से काफी दिनों से नहीं मिले हैं. वे समाज में लौटना चाहते हैं. इसलिए उनके आवेदन को स्वीकार किया जाए. घटना के दिन बोधगया में दलाई लामा द्वारा आयोजित निगमा पूजा के दौरान विदेशी बौद्ध धर्मावलंबी प्रवास कर रहे थे. तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी बोधगया में थे. 

अभियुक्तों ने साजिश के तहत कालचक्र मैदान के मुख्य द्वार के सामने जेनरेटर के नीचे झोले में बम रखा था. दक्षिणी प्रवेश द्वार के चबूतरे पर भी झोला रखा गया था. बोधगया के महाबोधि मंदिर के मुख्य परिसर के गेट नंबर 4 की सीढी के बगल में संदिग्ध वस्तु रखी थी. संयोगवश आइईडी से आंशिक रूप से विस्फोट हुआ था और बड़ी साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया था. 

वहीं, तलाशी के दौरान पुलिस ने विद्युत परिपथ तार, घड़ी मशीन, एवरेडी बैटरी, एक्सप्लोडेड डेटोनेटर, सफेद पाउडर बरामद किया था. पुलिस ने इस मामले में बोधगया थाना में 20 जनवरी 2018 को कांड संख्या 34/2018 दर्ज किया था. बाद में इस मामले को एनआइए को सौंपा गया था. एनआइए ने 3 फरवरी, 2018 को मामला दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था. 

टॅग्स :बिहार समाचारमहाबोधी मंदीरGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह