लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेतिया में भीड़ ने जमकर काटा बवाल, पुलिस की तीन गाड़ियां जलाई, एक पुलिसकर्मी की मौत, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2022 11:31 IST

बिहार के बेतिया में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत की बात फैलने के बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ। ग्रामिणों ने थाने को घेर लिया और तीन गाड़ियों में आग लगा दी। कई पुलिसकर्मियों को पीटा गया। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेतिया के बलथर पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने शनिवार दोपहर बाद हमला कर दिया।पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत की बात फैलने के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला।पुलिस के अनुसार युवक की मौत हिरासत में मधुमक्खी के काटने से हुई।

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हुए उपद्रव में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं कम से कम 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में युवक की मौत की खबर के बाद ग्रामिणों ने बलथर पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था। 

मृतक कॉन्सटेबल की पहचान राजमंगल राय के रूप में हुई है, जो पड़ोसी प्रसूत्तमपुर थाने से जुड़े था। एक अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को नरकटियागंज के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने कांस्टेबल की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, 'इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस की टीमें इलाके में डेरा डाले हुए हैं।'

'पुलिस स्टेशन में मधुमक्खी काटने से हुई थी युवक की मौत'

पूरी घटना को लेकर बेतिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों को जला दिया। बेतिया एसपी के अनुसार एक शख्स के पुलिस हिरासत में ही एक मधुमक्खी के काटे जाने के बाद हुई मौते के बाद ये घटनाएं हुईं।

दरअसल शनिवार दोपहर को करीब 30 साल के स्थानीय ग्रामीण अमृत यादव के पुलिस हिरासत में मौत की खबर सामने आई। अमृत एक डीजे ग्रुप का हिस्सा था और बलथर थाना क्षेत्र के आर्यनगर का रहने वाला था।

अमृत की मौत की खबर फैलते ही लाठी और लोहे की छड़ों से लैस ग्रामीणों ने बलथर पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। कुछ ग्रामीणों के अनुसार होली के अवसर पर शनिवार की दोपहर आर्य नगर में कुछ युवक डीजे बजा रहे थे। इसी बात पर पुलिस ने डीजे को जब्त करते हुए अमृत को हिरासत में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी पिटाई की।

वहीं, नरकटियागंज के अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार के अनुसार पिटाई से युवक की मौत की बात अफवाह है। उन्होंने बताया कि थाना परिसर में मधुमक्खिी के काटे जाने से युवक की हालत चिंताजनक होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज