लाइव न्यूज़ :

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के बाद से गायब हैं 2316 शिक्षक?, लम्बी छुट्टी पर 3524 शिक्षक

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2025 16:38 IST

Bihar:शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ ने बताया कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का माध्यम है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़े बताते हैं कि पटना जिले में कुल 22905 शिक्षक कार्यरत हैं। 17065 शिक्षक ही नियमित रूप से पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। कई विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है।

पटनाः बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 23 जून को समाप्त होने के बाद स्कूल खुल गए, लेकिन हजारों शिक्षक अभी तक स्कूल नहीं लौटे हैं। पटना के जिला शिक्षा कार्यालय (डीईओे) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 3524 शिक्षक लम्बी छुट्टियों पर हैं, जबकि 2316 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना या आवेदन के स्कूल से गायब हैं। इन शिक्षकों ने न तो स्कूल में उपस्थित होने की सूचना दी है और न ही ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है। जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर ऐसे शिक्षकों की खोज की जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ ने बताया कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का माध्यम है।

यहां के आंकड़े बताते हैं कि पटना जिले में कुल 22905 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 17065 शिक्षक ही नियमित रूप से पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। शेष शिक्षक या तो अवकाश पर हैं या बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे जिले के कई विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही फर्जी ऑनलाइन हाजिरी देने वालों की भी जांच की जा रही है। एस.सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया है कि रैंडम ऑडिट के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति की सच्चाई की पड़ताल की जाएगी। इसमें जो शिक्षक अनुशासनहीनता में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

ग्रीष्मावकाश के बाद जिले में शिक्षकों की स्थिति प्रखंड-

पटना सदर (शहरी) में अनुपस्थित शिक्षक 315, छुट्टी पर 339, जबकि उपस्थित 1670 शिक्षक।

पालीगंज- 125- 170- 1052

दुल्हिन बाजार- 50- 108- 537

बिक्रम- 92- 139- 684

बिहटा- 133- 236- 1102

नौबतपुर- 90- 238- 953

मनेर- 97- 192- 858

दानापुर- 184- 225- 936

फुलवारीशरीफ- 88- 159- 791

संपतचक- 56- 89- 412

पुनपुन- 89- 147- 672

मसौढ़ी- 152- 212- 996

धनरुआ- 157- 262- 1176

फतुहा- 86- 156- 730

दनियावां- 35- 52- 318

खुसरूपुर- 50- 71- 427

बख्तियारपुर- 86- 126- 630

बाढ़- 91- 106- 621

मोकामा- 65- 124- 600

अथमलगोला- 49- 64- 315

बेलछी- 30- 62- 329

घोसवरी- 39- 42- 241

पंडारक- 90- 101- 537

पटना सदर (ग्रामीण)- 67- 104- 452।

टॅग्स :बिहारपटनाSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार