लाइव न्यूज़ :

1982 में जिस वक्त नीतीश कुमार सड़क की खाक छान रहे थे और मैं IAS था, आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री पर किया हमला, कहा-तीन बार बिहार की जनता के साथ गद्दारी की

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2022 14:31 IST

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि लोगों से उनकी हैसियत पूछने वाले नीतीश कुमार को ये पता होना चाहिए कि मेरी हैसियत और देश के एक नागरिक की हैसियत बराबर है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री गद्दार हैं, उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि तीन बार बिहार की जनता के साथ गद्दारी की है।राजनीति में आने के पहले मैं एक आईएएस था और इसके लिए नीतीश कुमार ने पैरवी नहीं लगाईं थी।इंजीनियरिंग करने के बाद एक बार नेवी की परीक्षा दी थी, लेकिन उसमें भी वह फेल  हो गए थे।

पटनाः जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने पुराने साथी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। नीतीश कुमार का नाम सुनते ही आरसीपी सिंह इतने भड़क गए कि उन्होंने मुख्यमंत्री की हैसियत तक बता दी। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री गद्दार हैं, उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि तीन बार बिहार की जनता के साथ गद्दारी की है।

सिंह ने कहा कि लोगों से उनकी हैसियत पूछने वाले नीतीश कुमार को ये पता होना चाहिए कि उनकी हैसियत, मेरी हैसियत और देश के एक नागरिक की हैसियत बराबर है। इस संविधान में सबको बराबर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के पहले मैं एक आईएएस था और इसके लिए नीतीश कुमार ने पैरवी नहीं लगाईं थी।

सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार मेरी हैसियत की बात करते हैं कि तो मैं बता दूं कि 1982 में जिस वक्त वह सड़क की खाक छान रहे थे। उस समय मैं गांव में बैठकर यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुका था। मैं आईएएस बना था। उन्होंने कभी ऐसी परीक्षा नहीं दी होगी। इंजीनियरिंग करने के बाद एक बार नेवी की परीक्षा दी थी, लेकिन उसमें भी वह फेल  हो गए थे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह लगता है कि लालू यादव और अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर वे भाजपा को मात दे देंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि इनके साथ कौन से जाति के लोग हैं? उन्होंने हर एक जाति के लोगों के साथ ठगी की है। आरसीपी ने कहा कि वह कहते हैं कि उन्होंने मुझे नेता बनाया है, लेकिन वह पैदाइशी नेता नहीं बने थे।

वह बताएं कि 1977 में उनकी क्या हैसियत थी? 1980 में चुनाव हार गए थे। वह कहते हैं कि वह जननेता हैं। लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश बात करते हैं कि मैंने उनके और जदयू के साथ गद्दारी की है। असली गद्दार कौन है? यह प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है। आरसीपी ने कहा कि आज मैं भले ही जदयू में नहीं हूं।

लेकिन प्रखंड स्तर पर अब भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मेरे साथ खडे़ हैं। उन्हें पता है कि उनके साथ कौन खडा है? उन सभी से संपर्क करने की कोशिश में लगा हूं।  मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए सिंह ने कहा कि पिछले दिनों नीतीश कुमार दिल्ली गए थे और वहां जगह-जगह घूम रहे थे।

उन्होंने शरद पवार के बारे में क्या-क्या नहीं कहा है? इन्होने किसी को सम्मान नहीं दिया है और अब इनके ऊपर किसी का भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे जरुरी है संख्या बल, आपके पास सांसद कितने हैं, यह भी निर्भर करता है। अभी वह जिस पार्टी के साथ हैं, अगर उनके साथ चुनाव लड़ने जाते हैं, तो बिहार की 40 सीटों में से उनके हिस्से में कितनी सीटें आएंगी।

10-11 सीटें मिलेंगी, उनमें कितनी सीटें आएंगी, यह वक्त बताएगा। लेकिन कुछ सांसदों वाली पार्टी के नेता को कोई कैसे अपना प्रधानमंत्री चुन सकता है? जबकि दूसरे राज्यों में कई प्रादेशिक पार्टियां है, जिनका उन राज्यों में अपना जनाधार है, वह किसी दूसरी पार्टी के साथ अपना जनाधार क्यों बांटेंगी, यह समझा आसान है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने आज तक किसी को इज्जत नहीं दी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो