लाइव न्यूज़ :

भूपेश बघेल को है भरोसा, इन तीन प्रदेशों में कर्नाटक जैसा सियासी खेल नहीं खेल पाएगी बीजेपी? 

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 31, 2019 17:46 IST

कर्नाटक का सियासी नाटक खत्म होने के तुरंत बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि- यह घटनाक्रम लंबे समय से चल रहा है, पूरा देश देख रहा है किस प्रकार पीएम मोदी को भारी बहुमत मिला, लेकिन आम जनता को उम्मीद नहीं थी कि जीतने के बावजूद राजग सरकार इस प्रकार की हरकत करेगी.

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में बीजेपी ने जोड़तोड़ की राजनीति के बाद प्रदेश की सत्ता पर कब्जा जमा लिया है.अब, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में चुनी गई सरकार को सत्ता और पैसे के प्रभाव से गिराएंगे, तो लोकतंत्र के लिए घातक होगा. . बीजेपी अनेक प्रदेशों में ऐसा कर रही है, जो ठीक नहीं है. आप चाहते हैं कि आपके अलावा कोई न रहे, तो यह तानाशाही प्रवृत्ति है. 

जहां कर्नाटक में बीजेपी ने जोड़तोड़ की राजनीति के बाद प्रदेश की सत्ता पर कब्जा जमा लिया है, वहीं अब यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि पिछली बार जिन तीन राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी हार गई थी, वहां भी कर्नाटक जैसा राजनीतिक दांव आजमाया जाएगा.

यह बात अलग है कि कर्नाटक का सियासी नाटक खत्म होने के तुरंत बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि- यह घटनाक्रम लंबे समय से चल रहा है, पूरा देश देख रहा है किस प्रकार पीएम मोदी को भारी बहुमत मिला, लेकिन आम जनता को उम्मीद नहीं थी कि जीतने के बावजूद राजग सरकार इस प्रकार की हरकत करेगी. जो कुछ हो रहा है, यह जनता देख रही है और आने वाले वक्त में ये उन्हें ही भारी पड़ेगा. इनकी खुद की पार्टी में बगावत होगी, ये मैं कह सकता हूं. समय का इंतजार कीजिए. अंतिम विजय सत्य की होती है.

अब, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में चुनी गई सरकार को सत्ता और पैसे के प्रभाव से गिराएंगे, तो लोकतंत्र के लिए घातक होगा. बीजेपी अनेक प्रदेशों में ऐसा कर रही है, जो ठीक नहीं है. आप चाहते हैं कि आपके अलावा कोई न रहे, तो यह तानाशाही प्रवृत्ति है. 

हालांकि, उनका यह भी दावा है कि छत्तीसगढ़ में ऐसा हो पाने की कोई गुंजाइश नहीं है. कर्नाटक में तो कर लिया, लेकिन राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नहीं कर पाएंगे.

उल्लेखनीय है कि सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने कर्नाटक के उन 14 पूर्व विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिन्हें कर्नाटक के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दिया था. 

सीएम भूपेश बघेल भले ही तीनों राज्यों को जोड़ तोड़ की राजनीति से सुरक्षित करार दे रहे हैं, लेकिन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपने ही विधायकों पर नजर बनाएं रखे हैं और राजस्थान, मध्य प्रदेश में तो डिनर पॉलिटिक्स के जरिए इन्हें एकजुट रखने की कवायद भी जारी है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भूपेश बघेलराजस्थानमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज