लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने फिर जताया भूपेश बघेल पर विश्वास, बनाया छत्तीसगढ़ का कांग्रेस अध्यक्ष

By IANS | Updated: January 7, 2018 18:35 IST

राहुल गांधी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी में रेणु जोगी को उपनेता प्रतिपक्ष के पद से हटाकर कवासी लखमा को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है।

Open in App

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की सूची जारी की। सूची के मुताबिक, भूपेश बघेल को फिर प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। वहीं पूर्व अध्यक्ष चरण दास महंत को चुनाव प्रचार अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

राहुल गांधी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी में रेणु जोगी को उपनेता प्रतिपक्ष के पद से हटाकर कवासी लखमा को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस पूरी सूची से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में आगामी चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। संभावना यह भी है कि प्रदेश में सरकार बनने की स्थिति में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदारवार होंगे। 

यह नियुक्ति आदेश पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने जारी किए हैं। आदेश में भूपेश बघेल को अध्यक्ष, रामदयाल उईके व डॉ. शिवकुमार डहरिया को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अनुशासन समिति की जिम्मेदारी बोधराम कंवर को दी गई है। 

संचार समिति का मुखिया शैलेश नितिन त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है। चुनाव अभियान समिति की कमान डॉ. चरण दास महंत को दी गई है। चुनाव रणनीति समिति की कमान नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को सौंपी गई है।

भूपेश बघेल चुनाव समिति के कामकाज पर भी नजर रखेंगे। पार्टी की योजना एवं रणनीति समिति की जिम्मेदारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष रवींद्र चौबे को दी गई है। चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी रामगोपाल अग्रवाल को सौंपी गई है।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसछत्तीसगढ़ समाचारकांग्रेस कार्य समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज