लाइव न्यूज़ :

BHU मामलाः धर्म संकाय खुलने के बाद मुस्लिम प्रोफेसर की नियुक्ति पर छात्रों ने प्रदर्शन को किया खत्म

By भाषा | Updated: November 22, 2019 20:31 IST

बीएचयू ने गुरुवार को ट्वीट किया, “काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय को फिर खोल दिया गया है।” विरोध करने वाले छात्रों ने 15 वें दिन में अपना धरना खत्म कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में एक मुसलमान शिक्षक फिरोज खान की नियुक्ति का विरोध कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को अपना धरना खत्म कर दिया है। विश्वविद्यालय ने संकाय को फिर खोलने की घोषणा की है।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में एक मुसलमान शिक्षक फिरोज खान की नियुक्ति का विरोध कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को अपना धरना खत्म कर दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने संकाय को फिर खोलने की घोषणा की है। ऐसे में माना जा रहा है कि खान की नियुक्ति को लेकर जारी गतिरोध खत्म हो गया है।

इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि वह छात्रों के विरोध से सहमत नहीं है। एक बयान में आरएसएस नेता जय प्रकाश लाल ने कहा कि संगठन के नेताओं के साथ वाराणसी में एक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि बीएचयू छात्रों के एक हिस्से का विरोध गलत है।

बीएचयू ने गुरुवार को ट्वीट किया, “काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय को फिर खोल दिया गया है।” विरोध करने वाले छात्रों ने 15 वें दिन अपना धरना खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष द्वारा जांच का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने धरना खत्म किया है। विरोध करने वालों में ज्यादातर आरएसएस से जुड़े एबीवीपी से संबंधित हैं।

उनका कहना था कि धर्म विज्ञान संकाय में सिर्फ एक हिंदू ही पढ़ा सकता है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों से कुलपति, संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष समेत वरिष्ठ शिक्षक और अन्य अधिकारियों ने कल वार्ता की थी, जिसके बाद विभाग का ताला खोल दिया गया।

बीएचयू के छात्र और एबीवीपी नेता चक्रपाणि ओझा ने कहा कि धर्म विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष ने शुक्रवार को छात्रों से भेंट की और जांच का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग अपना प्रदर्शन फिर शुरू कर देंगे। 

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालयउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए