लाइव न्यूज़ :

भोपाल गैस त्रासदी: SC के जज एस. रविंद्र भट ने केंद्र की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग, कंपनी से मांगा गया है 7,844 करोड़ रुपये हर्जाना

By भाषा | Updated: January 28, 2020 13:08 IST

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने सुनवाई बुधवार तक टाल दी और कहा कि मामले की सुनवाई के लिए पीठ के संबंध में फैसला प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे लेंगे। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति विनीत शरण, न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति भट वाली पीठ ने कहा, “हम आज इस पर सुनवाई नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति भट ने मामले की सुनवाई वाली पीठ का हिस्सा बनने की अनिच्छा जताते हुए कहा,“केंद्र ने जब पुनर्विचार की मांग की थी तब मामले में मैंने भारत सरकार की ओर से पक्ष रखा था।”1984 में दो-तीन दिसंबर की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड फैक्टरी से जहरीली गैस का रिसाव होने के बाद यूनियन कार्बाइड कोर्पोरेशन (यूसीसी) ने 715 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एस रविंद्र भट ने अमेरिका की यूनियन कार्बाइड कोर्पोरेशन का अधिग्रहण करने वाली कंपनियों से 7,844 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि की मांग वाली केंद्र की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। यह निधि 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए मांगी गई है।

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने सुनवाई बुधवार तक टाल दी और कहा कि मामले की सुनवाई के लिए पीठ के संबंध में फैसला प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे लेंगे। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति विनीत शरण, न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति भट वाली पीठ ने कहा, “हम आज इस पर सुनवाई नहीं करेंगे।

हम प्रधान न्यायाधीश के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” न्यायमूर्ति भट ने मामले की सुनवाई वाली पीठ का हिस्सा बनने की अनिच्छा जताते हुए कहा,“केंद्र ने जब पुनर्विचार की मांग की थी तब मामले में मैंने भारत सरकार की ओर से पक्ष रखा था।” 1984 में दो-तीन दिसंबर की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड फैक्टरी से जहरीली गैस का रिसाव होने के बाद यूनियन कार्बाइड कोर्पोरेशन (यूसीसी) ने 715 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था।

इस गैस त्रासदी में 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 1.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। इस कंपनी का स्वामित्व अब डाउ केमिकल्स के पास है। 

टॅग्स :भोपालसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज