लाइव न्यूज़ :

Bharuch Lok Sabha Chunav 2024: सोनिया गांधी के खास अहमद पटेल के बेटे, टिकट के लिए भटक रहे!, जानिए मामला

By धीरज मिश्रा | Updated: February 24, 2024 12:49 IST

Bharuch Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल अगले महीने बज जाएगा। चुनावों की घोषणा से पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को छोड़कर दिल्ली, हरियाणा, चंड़ीगढ़, गोवा, गुजरात में साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि भरूच सीट को कांग्रेस ने आप को दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभरूच सीट कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दी भरूच सीट पर अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल चाहते थे टिकटआप ने पहले ही इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया था

Bharuch Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल अगले महीने बज जाएगा। चुनावों की घोषणा से पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को छोड़कर दिल्ली, हरियाणा, चंड़ीगढ़, गोवा, गुजरात में साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि भरूच सीट को कांग्रेस ने आप को दे दी है। यह वही लोकसभा सीट है, जिस पर कभी सोनिया गांधी के खास रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल चुनाव लड़ना चाहते थे।

वह इन दिनों टिकट के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वहीं, भरूच को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों दलों के बीच पेंच फंसा हुआ था क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल के पुत्र फैसल पटेल और पुत्री मुमताज पटेल यह सीट आम आदमी पार्टी को दिए जाने का विरोध कर रहे थे। इस सीट पर फैसल और उनकी बहन मुमताज कांग्रेस की तरफ से टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। आप अपने विधायक चैतर वसावा को भरूच लोकसभा सीट से पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस को आप ने दिखाया आइना

गुजरात से आप नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि गुजरात में 2009 के बाद कांग्रेस पार्टी लोकसभा की एक भी सीट जीत नहीं पाई। 2009 में कांग्रेस पार्टी गुजरात में 11 लोकसभा जीती थी। उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और अहमद पटेल कांग्रेस में राष्ट्रीय नेतृत्व कर रहे थे। उस वक्त राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा पार्टी की इतनी राजनीतिक पहचान नहीं थी, ऊपर से केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, और अहमद पटेल की मौजूदगी थी।

तब गुजरात में कांग्रेस 11 लोकसभा जीतने के बाद भी 2009 में भरूच सीट कांग्रेस जीत नहीं पाई थी। अगर 2009 में भी कांग्रेस पार्टी भरूच लोकसभा नहीं जीत पाई तो अब कौन सी परिस्थिति बदल चुकी है।

भरूच सीट हाथ से जाने पर फैसल पटेल की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावगुजरातBharuchसोनिया गाँधीकांग्रेसमोदी सरकारBJPmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट