लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा: कर्नाटक में राहुल गांधी से मिलकर क्यों रोने लगी लड़की? कांग्रेस नेता ने बताई ये बात

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2022 16:42 IST

राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त हैं। ऐसे में वे कई लोगों से रोजाना मिल रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनसे मुलाकात कर रही एक लड़की रोती नजर आ रही है। राहुल गांधी ने इसके पीछे की वजह बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि आज के युवा निराश और हताश हैं।एक रोती हुई लड़की के साथ तस्वीर शेयर करते हुए राहुल ने कहा- आज युवा अपने सपनों के भारत को आंखों के सामने कुचले जाने से बहुत व्यथित हैं।कुछ राजनीतिक दल इन युवाओं को बरगलाकर, बेरोजगार रख कर नफरत की राजनीति कर रहे हैं: राहुल गांधी

बेंगलुरु: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ी यात्रा' कर्नाटक में है। इस दौरान कई लोग इस यात्रा से जुड़ते नजर आए। राहुल गांधी ने इसी यात्रा के दौरान सोमवार को एक लड़की की तस्वीर और उससे जुड़ी एक स्टोरी साझा की। ये लड़की अपने भाई के साथ यात्रा का हिस्सा बनने आई थी और फूट-फूट कर रोने लगी।

राहुल गांधी ने इन भाई-बहनों की एक तस्वीर साझा करते हुए फेसबुक पर लिखा, 'आज हमारी बातचीत के दौरान यह लड़की फूट-फूट कर रो पड़ी। मैं आपको बताता हूं क्यों। उन्हें और उनके भाई को हमारे राष्ट्र के मूल्यों के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। ये युवा, हमारे देश के लाखों अन्य युवाओं की तरह, अपने सपनों के भारत को अपनी आंखों के सामने कुचले जाने से बहुत व्यथित हैं। वे स्वतंत्रता और समानता के बारे में सीखते हुए बड़े हुए हैं, वे प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश के साथ बड़े हुए हैं।'

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि परस्पर विरोधी विचारधाराओं के कारण इन युवाओं ने अपने दोस्त खो दिए हैं और भविष्य से उनकी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। राहुल गांधी ने लिखा, 'आज, उन्होंने 'परस्पर विरोधी विचारधाराओं के कारण' दोस्त खो दिए हैं और देश में 'अवसरों की कमी' के कारण उन्होंने अच्छे भविष्य की उम्मीदें भी खो दी हैं। वे एक ऐसे भारत में पले-बढ़े हैं जिसे वे नहीं पहचानते हैं - एक ऐसा भारत जो नफरत, हिंसा, बेरोजगारी से घिरा हुआ है, और सबसे बड़ी बात ये कि विजन की पूरी तरह कमी है।'

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमला करना जारी रखा है। उन्होंने हाल में कर्नाटक की सरकार को 'देश की सबसे भ्रष्ट सरकार' भी बताया था। 

राहुल ने आरोप लगाया, 'कुछ राजनीतिक दल इन युवाओं को बरगलाकर, बेरोजगार रख कर नफरत की राजनीति कर रहे हैं। हमें युवाओं को भटकने से बचाना होगा, इनके लिए एक बेहतर कल बनाना होगा, अच्छी शिक्षा और रोजगार का इंतजाम करना होगा।' गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को युवाओं का खूब समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘वे मुझसे खुल कर बात कर रहे हैं और मैं उन्हें सुन रहा हूं। हमारे युवा बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। इन्हें नफरत की आग में झोंकने से देश का भविष्य बर्बाद होगा।’ 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला