लाइव न्यूज़ :

जम्मू: अगले 36 घंटों के लिए भारत जोड़ो यात्रा हुआ स्थगित, खराब मौसम या आतंकी खतरा, क्या है कारण? जानें

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 25, 2023 16:06 IST

सुरक्षा के मामले पर दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले केरिपुब के डीआईजी आप्रेशन्स आलोक अवस्थी दावा करते है कि नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा का जिम्मा उनका है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के कारण उनकी यह जिम्मेदारी पहले से और बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा को 36 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे लेकर यह कहा जा रहा है कि इसके स्थगित होने के पीछे खराब मौसम कारण है। लेकिन दावा यह भी है कि इसे आतंकी हमलों के मद्देनजर स्थगित किया गया है।

जम्मू: अगर स्पष्ट शब्दों में कहें तो राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा डेंजर जोन में प्रवेश कर गई है। यह खतरा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर प्राकृतिक भी है तो आतंकी भी हो सकती है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यात्रा को अगले 36 घंटों के लिए स्थगित किया गया है। 

लेकिन अधिकारी दबे स्वर में मानते हैं कि बदतर नेशनल हाईवे पर 26 जनवरी पर छाए आतंकी खतरे के कारण यात्रा को सुरक्षा मुहैया करवाना अब बेहद मुश्किलभरा कार्य हो गया है।

क्या बोले अधिकारी

आपको बता दें कि परसों सुबह 8 बजे फिर से यात्रा की शुरूआत करने की बात कांग्रेस प्रवक्ता ने कही है। हालांकि सुरक्षा के मामले पर दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले केरिपुब के डीआईजी आप्रेशन्स आलोक अवस्थी दावा करते थे कि नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा का जिम्मा उनका है। और वे इसे मानते थे कि भारत जोड़ो यात्रा के कारण यह जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

कई इलाकों में हो सकती है बर्फबारी 

ऐसे में सुरक्षाधिकारी चेताते थे कि गणतंत्र दिवस पर बढ़ते खतरे के कारण लोगों को दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही मौसम विभाग की उन चेतावनियों पर भी ध्यान देने के लिए कहा गया है जिसमें बताया गया है कि आज और कल नेशनल हाईवे के साथ साथ जम्मू संभाग व कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी की उम्मीद है।

यात्रा पर मंडरा रहा है प्राकृतिक और आतंकी दोनों खतरा- सुरक्षाधिकारी का दावा

एक सुरक्षाधिकारी के बकौल, रामबन व बनिहाल के आगे भारत जोड़ो यात्रा पर प्राकृतिक के साथ साथ आतंकी खतरा भी मंडरा रहा है। वे मानते थे कि राहुल गांधी को आगे की यात्रा कई स्थानों पर बख्तरबंद वाहन के अंदर बैठ कर करने की सलाह दी गई है। एक सूत्र के मुताबिक, अभी भी आतंकी जहां चाहे वहां मार करने की क्षमता रखते हैं और पिछले 15 दिनों के भीतर पूरे प्रदेश में होने वाली आतंकी हमलों आदि की घटनाएं इसका सबूत हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज