लाइव न्यूज़ :

आठ जनवरी को ‘भारत बंद’, आम हड़ताल का निर्णय अटल, अड़े श्रमिक संगठन, ‘लेबर कोड’ वापस लो

By भाषा | Updated: January 3, 2020 20:27 IST

दस श्रमिक संगठनों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘श्रम मंत्री के द्वारा बुलायी गयी बैठक के बाद केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने इरादे पर टिके रहने की सहमति व्यक्त की हैं। आठ जनवरी को आम हड़ताल का निर्णय अटल है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में मंत्री ने कहा था कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिये हरसंभव कदम उठा रही है।श्रमिक संगठन इस बात पर टिके रहे कि श्रम संहिता श्रमिकों पर दासता थोपने के लिये तैयार किया जा रहा है।

विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने केंद्रीय श्रम मंत्री से मुलाकात करने के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि वे केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ आठ जनवरी को ‘भारत बंद’ के निर्णय पर कायम हैं।

दस श्रमिक संगठनों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘श्रम मंत्री के द्वारा बुलायी गयी बैठक के बाद केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने इरादे पर टिके रहने की सहमति व्यक्त की हैं। आठ जनवरी को आम हड़ताल का निर्णय अटल है।’’

बयान में कहा गया, बैठक में मंत्री ने कहा था कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिये हरसंभव कदम उठा रही है और श्रम संहिता इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है। हालांकि एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी समेत श्रमिक संगठन इस बात पर टिके रहे कि श्रम संहिता श्रमिकों पर दासता थोपने के लिये तैयार किया जा रहा है। 

मजदूर संघों के केन्द्रीय संगठन ने श्रम कानूनों को समय की जरूरतों के मुताबिक संशोधित करने की केन्द्र सरकार की प्रस्तावित पहल को नकारते हुये आगामी आठ जनवरी ने सभी संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। केन्द्रीय संगठन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि दो जनवरी को केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार के साथ संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक में स्पष्ट हो गया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘लेबर कोड’ के प्रावधानों को श्रमिकों को बंधुआ मजदूर बनाने वाला साबित होगा।

इसके विरोध में संगठन ने आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि माकपा और भाकपा सहित अन्य वाम दलों ने भी सीएए और एनआरसी के विरोध में आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

बयान के अनुसार श्रमिकों के केन्द्रीय संगठन में शामिल इंटक, एटक, सीटू और एलपीएफ सहित अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। इसके अनुसार बैठक में श्रम मंत्री ने कहा कि भारत सरकार कामगारों के कल्याण के लिये हरसंभव कदम उठा रही है और लेबर कोड के तहत कानून में प्रस्तावित संशोधन इस कवायद का हिस्सा है।

बैठक में मंत्री के इस बयान का श्रमिक संगठनों ने विरोध करते हुये कहा कि पूरा लेबर कोड इस तरह से बनाया गया है, जिसके लागू होने पर श्रमिक बंधुआ मजदूर बन जायेंगे। यह श्रमिक संगठनों को मंजूर नहीं है। इसके विरोध में श्रमिक संगठनों ने पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया है। 

टॅग्स :मोदी सरकारसंतोष कुमार गंगवारनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज