लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: बिहार में मिला-जुला असर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:29 IST

Open in App

पटना, 27 सितंबर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा सोमवार को आहूत भारत बंद का बिहार में मिला-जुला असर रहा।

प्रदेश के कई विपक्षी दलों ने इस बंद का समर्थन किया है । बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही घोषणा की थी कि उनकी पार्टी किसानों के देशव्यापी बंद का समर्थन करेगी।

बिहार के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना, भोजपुर, लखीसराय, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, मधेपुरा और नालंदा जिलों में कुछ स्थानों पर यातायात बाधित करने की कोशिश की। पटना में राजद कार्यकर्ताओं और बंद समर्थकों ने बुद्ध स्मृति पार्क के पास यातायात बाधित करने का प्रयास किया और विरोधस्वरूप टायर भी जलाए।

राजद एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कार्यकर्ताओं ने पटना, आरा, जहानाबाद और मधेपुरा सहित कई रेलवे स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया हालांकि स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों और राज्य के अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

राज्य के अधिकांश निजी स्कूल सोमवार को बंद रहे। कई स्कूलों ने सोमवार को अपने छात्रों को कक्षाएं स्थगित करने के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज