लाइव न्यूज़ :

Bharat Bandh Live Updates: बिहार में सड़कों- रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शनकारी, राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद; यूपी में सुरक्षा कड़ी... कई राज्यों में 'भारत बंद' का असर

By अंजली चौहान | Updated: August 21, 2024 11:30 IST

Bharat Bandh Live Updates: सरकार से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटवाने के लिए राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। सार्वजनिक परिवहन और निजी व्यवसाय बंद रहेंगे, हालांकि एम्बुलेंस सहित आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

Open in App

Bharat Bandh Live Updates: देशभर में दलित और आदिवासी संगठन आज 'भारत बंद' के जरिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) ने हाल ही में सात न्यायाधीशों की पीठ द्वारा दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह फैसला इंदिरा साहनी मामले में नौ न्यायाधीशों की पीठ द्वारा दिए गए पिछले फैसले का खंडन करता है, जिसने भारत में आरक्षण नीतियों के लिए मिसाल कायम की। कोर्ट के फैसले को लेकर भारत बंद आंदोलन को आह्वान किया गया है।

इस विरोध प्रदर्शन का विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। इस बीच, दिल्ली को छोड़कर देश के कई हिस्सों में विरोध का असर देखा जा रहा है। इस प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सर्तक है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आगरा के बाहरी इलाके धनौली इलाके में प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला और दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह किया।

किसी भी संभावित कानून व्यवस्था की स्थिति को रोकने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं, भीम सेना के समर्थकों ने बिहार के शेखपुरा में सड़कें जाम कर दी हैं और नारे लगाए हैं। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के भारत बंद के समर्थकों ने बिहार के उंटा में राष्ट्रीय राजमार्ग 83 को जाम कर दिया है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। ऐसे में प्रदर्शनकारी बड़े स्तर पर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। ॉ

बिहार के आरा में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। बिहार के जहानाबाद में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए बेहतर प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर 21 अगस्त को 'भारत बंद' का ऐलान किया है।

भारत बंद के मद्देनजर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंगापुर सिटी जिला कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया है। आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय भारत बंद के जवाब में राजस्थान के जोधपुर में दुकानें बंद हैं।

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुलाए गए एक दिवसीय भारत बंद के कारण राजस्थान की राजधानी जयपुर में दुकानें बंद हैं।

टॅग्स :भारत बंदबिहारराजस्थानभारतउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो