लाइव न्यूज़ :

बाइचुंग भूटिया ने किया नागरिकता संशोधन बिल का विरोध, कहा- 'मैं निराश हूं, ये सिक्किम की भावनाओं के खिलाफ'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 09:17 IST

बाइचुंग भूटिया ने कहा कि यह बिल पूरी तरह से अनुच्छेद 371 के खिलाफ है जो सिक्किम के हित और लोगों के अधिकार की रक्षा करता है।

Open in App
ठळक मुद्देबाइचुंग भूटिया ने किया नागरिकता संशोधन बिल का विरोधबाइचुंग भूटिया ने कहा कि वे इस बिल से बहुत निराश हैं, भूटिया के अनुसार सिक्किम की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा गया

चर्चित भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और अब राजनीति में हाथ आजमा रहे बाइचुंग भूटिया ने नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया है। हामरो सिक्किम पार्टी के संस्थापक भूटिया ने कहा है कि वह इस बिल से निराश हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक को इसी हफ्ते लोकसभा ने पारित किया। इसके बाद राज्य सभा ने भी हंगामेदार बहस के बाद इस बिल को बुधवार को मंजूरी दे दी। वहीं, राष्ट्रपति ने भी गुरुवार देर रात बिल पर अपने हस्ताक्षर कर दिये।

बहरहाल, एक न्यूज एजेंसी के अनुसार भूटिया ने कहा कि यह बिल पूरी तरह से अनुच्छेद 371 के खिलाफ है जो सिक्किम के हित और लोगों के अधिकार की रक्षा करता है। भूटिया ने कहा कि वे सिक्किम के लोगों की ओर से इस बात को रख रहे हैं क्योंकि सिक्किम को इससे बाहर रखा गया है जबकि पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों का इसमें जिक्र है।

भूटिया ने साथ ही ये भी जरूर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में सिक्किम का जिक्र किया था लेकिन बिल में इसके बारे में नहीं लिखा गया है। भूटिया ने असम में बिल को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर कहा कि उनका भी वही मुद्दा है जो असम और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों का है। भूटिया ने कहा कि सिक्किम के लिए यह ज्यादा बड़ा मुद्दा है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी के अनुसार सिक्कम के मूल निवासियों को सिरे से गायब कर दिया गया है और उन पर खतरा बना हुआ है।

बता दें कि बिल के खिलाफ सबसे व्यापक विरोध असम और त्रिपुरा में देखे गये। असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में बुधवार को हालात कर्फ्यू लगाने तक पहुंच गये। साथ ही राज्य के 10 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया। बहरहाल, डिब्रूगढ़ में आज शुक्रवार सुबह 8 बजे से 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019बाइचुंग भूटियासिक्किमअसमअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल