लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'पंजाब देश का हिस्सा नहीं, केंद्र ने किराए पर दी भारतीय सेना'; जानें सीएम भगवंत मान ने क्यों कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2022 18:00 IST

पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पठानकोट हमले के दौरान सेना आई और मुकाबला किया। हालांकि, कुछ दिनों के बाद एक चिट्ठी मिली, जिसमें कहा गया कि पंजाब हमें 7.5 करोड़ रुपये दे क्योंकि हमने सेना भेजी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम मान ने कहा कि वो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास गए और कहा कि 7.5 करोड़ रुपये हमारे MPLAD से काट लीजिए।उन्होंने ये भी कहा कि हमें लिखकर दे दीजिए कि हमने पंजाब को किराए पर सेना दी, पंजाब देश का हिस्सा नहीं है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भारतीय सेना व पंजाब को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि मान ने पंजाब विधानसभा में कहा कि पठानकोट हमले के दौरान सेना आई और मुकाबला किया। कुछ दिनों बाद हमें चिट्ठी मिली कि पंजाब हमें 7.5 करोड़ रुपये दे क्योंकि हमने सेना भेजी थी। हम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास गए और कहा कि 7.5 करोड़ रुपये हमारे MPLAD से काट लीजिए पर हमें लिखकर दे दीजिए कि हमने पंजाब को किराए पर सेना दी, पंजाब देश का हिस्सा नहीं है। सबसे पहले बंदूक की गोलियां हमारी छाती पर चलती हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए पंजाब विधानसभा में सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में कोई भी काम करना हो तो उपराज्यपाल से अनुमति मांगनी पड़ती है वहां मुख्यमंत्री का कुछ नहीं चलता क्योंकि वहां सरकार किसी और पार्टी की बनी हुई है। पंजाब ने केंद्र सरकार से एक्स्ट्रा बिजली मांगी लेकिन हमें मना कर दिया गया और हरियाणा को दे दिया। दूसरी तरफ पीएम मोदी कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास तो कहां है साथ? ना आपको साथ देना है और ना ही आपको साथ लेना है।

बताते चलें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को ट्रांसफर करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया। ऐसे में उन्होंने इस दौरान कहा कि सदन ने पहले भी केंद्र से चंडीगढ़ को पंजाब को ट्रांसफर करने का अनुरोध करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए हैं।

टॅग्स :भगवंत मानPunjab Assemblyराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील