लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार, कांग्रेस ने अभी तक सीएम की घोषणा नहीं की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2023 18:30 IST

कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कुर्सी को लेकर दिल्ली में लाबिंग जारी है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धारमैया के 18 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। बेंगलुरु में सिद्धारमैया के समर्थकों ने उनके पोस्टर पर दूध उड़ेल कर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार18 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री की घोषणा हो सकती हैबेंगलुरु में सिद्धारमैया के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू किया

बेंगलुरु: कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कुर्सी को लेकर दिल्ली में लाबिंग जारी है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धारमैया के 18 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। बेंगलुरु में सिद्धारमैया के समर्थकों ने उनके पोस्टर पर दूध उड़ेल कर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीके शिवकुमार ने किसी भी शर्त पर बातचीत करने का विरोध किया है। उन्होंने सीएम पद के कार्यकाल को विभाजित करने पर असहमति जताई। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने भी उपमुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। बुधवार को राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के आवास पर सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों से मुलाकात की। पार्टी कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा शाम तक कर सकती है।

कर्नाटक के रामनगर जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रामनगर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार का गृह जिला है। बुधवार को उनके समर्थकों द्वारा कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने के आलोक में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

इस बीच ये भी खबर है कि शिवकुमार 17 मई की शाम को एक बार फिर राहुल गांधी और खड़गे से मिल सकते हैं। अगले 24 से 48 घंटे के अंदर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम का फैसला ले लिया जाएगा। 

फिलहाल मीटिंगों का दौर जारी है। सुबह ही राहुल गांधी ने पहले सिद्धारमैया से मुलाकात की तो फिर बाद में डीके शिवकुमार भी मिलने पहुंच गए। इसके बाद डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मीटिंग की है। कहा जा रहा है कि सीएम पद का मसला हल होने तक डीके शिवकुमार ने दिल्ली में ही डटे रहने का फैसला लिया है।

टॅग्स :Karnataka Assemblyसिद्धारमैयाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह