लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Police: रहिए अलर्ट?, यातायात पुलिस के नाम आ रहे फर्जी कॉल, लिंक पर क्लिक ना करें और जानकारी शेयर मत कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 18:07 IST

Bengaluru Police: यातायात पुलिस विभाग को हमारे विभाग से होने का दावा करने वाले फर्जी कॉल और संदेशों के बारे में कई शिकायतें मिल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकॉल या यातायात उल्लंघन की फुटेज होने का दावा करने वाली कॉल पर ध्यान न दें।यातायात पुलिस विभाग ने जनता से उन कॉलों से भी सावधान रहने को कहा है।क्लिक न करना, अटैचमेंट डाउनलोड न करना या व्यक्तिगत जानकारी नहीं देना।

Bengaluru Police:कर्नाटक में बेंगलुरु शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एम एन अनुचेथ ने बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस से होने का दावा करने वाले संदिग्ध कॉल के बारे में चेतावनी जारी की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) ने कहा कि ऐसी संदिग्ध कॉल आमतौर पर लंबित जुर्माने के बारे में होती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यातायात पुलिस विभाग को हमारे विभाग से होने का दावा करने वाले फर्जी कॉल और संदेशों के बारे में कई शिकायतें मिल रही हैं।’’

संयुक्त आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि वे जुर्माना या दंड की मांग करने वाली कॉल या यातायात उल्लंघन की फुटेज होने का दावा करने वाली कॉल पर ध्यान न दें। यातायात पुलिस विभाग ने जनता से उन कॉलों से भी सावधान रहने को कहा है।

जिनमें आरोपी व्यक्ति कॉल की सत्यता की पुष्टि के लिए कॉल को किसी पुलिस अधिकारी को स्थानांतरित करने का दावा करता है। पुलिस ने यह भी दोहराया कि लोगों को बुनियादी सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए, जैसे कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, अटैचमेंट डाउनलोड न करना या व्यक्तिगत जानकारी नहीं देना।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकPoliceTraffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल