लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु की सड़क पर गुंडे! बीच सड़क पर बाइक रोक कार चालक को धमकाया, पूरी घटना कैमरे में कैद

By विनीत कुमार | Updated: July 17, 2023 09:32 IST

बेंगलुरु की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ बदमाश बीच सड़क पर एक कार चालक को परेशान करते नजर आते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

बेंगलुरु: भारत की टेक राजधानी कहे जाने वाली बेंगलुरु में रोड रेज का एक खौफनाक वीडियो इंटरनेट के जरिए सामने आया है। क्लिप में कुछ लोगों एक कार को रोकने की कोशिश करते हुए और झगड़ा करते नजर आ रहे है। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया था और इसे कार पर लगे डैशकैम से रिकॉर्ड किया गया था। वैसे, 13 जुलाई को हुई इस घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में नजर आता है कि चार लोग अपने दोपहिया वाहनों पर एक कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में बदमाशों को कार के सामने बहुत धीमी गति से स्कूटर चलाते देखा जा सकता है। उनमें से एक ने हेलमेट लगाया था, जबकि अन्य बिना हेलमेट के है। कार से हॉर्न बजाने के बाद भी ये सभी रास्ते से नहीं हट रहे थे।

कुछ देर बाद, स्कूटर पर सवार व्यक्ति अचानक अपना वाहन सड़क के बीच में रोक देता है और नीचे उतरता है। उसकी कोशिश कार चालक से उलझने की होती है। इस बीच उसके और साथ भी अपनी-अपनी गाड़ी रोक वहां पहुंच जाते हैं। 

इनमें से एक बाइक सवार गलत साइड से आकर कार को टक्कर भी मारता है। इसके बाद कार चला रहा शख्स तुरंत यू-टर्न लेता है और मौके से भाग निकलता है।

शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए लिखा गया है, ' यह घटना नई सड़क पर हुई जो DSR रिवेरा से वर्थुर को जोड़ती है। बेंगलुरु की सड़क पर गुंडे। क्या इस पर अभी तक कोई कार्रवाई हुई है।'

इस पर बेंगलुरु सिटी पुलिस ने गुंडों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्वीट कर जानकारी दी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए यूजर्स ने प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, "त्वरित कार्रवाई की सराहना करता हूं।" एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "बहुत बढ़िया बेंगलुरु पुलिस! त्वरित कार्रवाई देखकर अच्छा लगा।' एक यूजर ने टिप्पणी की, "सुपर फास्ट टर्नअराउंड!! पुलिस टीम को बधाई।"

टॅग्स :बेंगलुरुवायरल वीडियोकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर