लाइव न्यूज़ :

Bengaluru GT Mall: ग्राहक ध्यान दें... जीटी मॉल 7 दिन के लिए बंद है, सरकार ने क्यों लिया फैसला

By धीरज मिश्रा | Updated: July 18, 2024 15:57 IST

Bengaluru GT Mall: बीते दिनों पहले बेंगलुरु में एक किसान को मॉल के अंदर इसलिए प्रवेश नहीं दिया गया, क्योंकि उसने धोती पहना था। इसके बाद किसानों ने मॉल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसात दिनों के लिए जीटी मॉल बंद धोती पहने किसान को नहीं दी गई थी एंट्रीकिसान समूह ने मॉल के बाहर किया था विरोध प्रदर्शन

Bengaluru GT Mall: बीते दिनों पहले बेंगलुरु में एक किसान को मॉल के अंदर इसलिए प्रवेश नहीं दिया गया, क्योंकि उसने धोती पहना था। इसके बाद किसानों ने मॉल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बीजेपी ने टारगेट पर लिया। अब सरकार ने गुरुवार को जानकारी दी है कि मॉल को सात दिनों के लिए बंद कर दिया है। इस मॉल का नाम है जीटी मॉल।

क्या था मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बुज़ुर्ग व्यक्ति को उसके पहनावे के कारण मॉल के अंदर फ़िल्म देखने से मना कर दिया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा फूट गया। लोग मॉल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग करने लगे। इस मुद्दे को चल रहे विधानसभा सत्र में उठाया गया और कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने प्रबंधन के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई का वादा किया।

विधानसभा में बोलते हुए सुरेश ने कहा, "कानून के अनुसार, सरकार मॉल को सात दिनों के लिए बंद कर सकती है। मैंने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों से बात की और घटना के खिलाफ़ कार्रवाई के तौर पर मॉल को सात दिनों के लिए बंद रखा जाएगा।

किसान की पहचान हुई

वायरल हुए एक वीडियो में फकीरप्पा नाम के 70 वर्षीय किसान को अपने बेटे नागराज के साथ फिल्म देखने के लिए वैध टिकट होने के बावजूद मॉल में प्रवेश से वंचित कर दिया गया। पूछताछ करने पर सुरक्षाकर्मी ने कहा कि धोती पहनने वाले लोग मॉल के नियमों के अनुसार प्रवेश नहीं कर सकते। नागराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सरकार से कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

स्थानीय किसान यूनियनों ने विरोध प्रदर्शन किया और मॉल के प्रबंधन से किसान से माफ़ी मांगने की मांग की। अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर इस घटना की निंदा की। उन्होंने लिखा कि यह बिल्कुल शर्मनाक है। मॉल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भारत है और हम सभी को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुसोशल मीडियावायरल वीडियोKarnataka Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो