लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव-बाद हिंसा: सीबीआई ने तीन और प्राथमिकियां दर्ज की

By भाषा | Updated: August 31, 2021 14:50 IST

Open in App

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच के तहत दो स्थानों में तीन नयी प्राथमिकियां दर्ज की हैं।एजेंसी के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये मामले पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में और कूचबिहार के सीतलकूची में दर्ज किए गए हैं। एजेंसी ने अब तक कुल 31 मामले दर्ज किए हैं। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा करने का आरोप लगाया था। इन घटनाओं में कई लोग मारे गए थे। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया था कि राज्य के अनेक हिस्सों में कई पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों को नुकसान पहुंचाया गया और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चुनाव बाद हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट