लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार ने एसआईटी की मदद के लिए 10 आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 14:43 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में चुनाव के बाद हिंसा के मामलों की जांच के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की मदद करने के लिए 10 आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि अधिकारियों को कोलकाता पुलिस के तहत आने वाले इलाकों के साथ ही राज्य के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण जोन के लिए तैनात किया गया है। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘आईपीएस अधिकारियों को माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा गठित एसआईटी की मदद करने के लिए उन्हें नियमित कार्यों से छूट दी जाती है।’’ कलकत्ता उच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए 19 अगस्त को एसआईटी के गठन का आदेश दिया था जिसमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सोमेन मित्रा, सुमन बाला साहू और रणबीर कुमार शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टWest Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टKolkata CA Murder: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, होटल के कमरे में सीए की हत्या, पुलिस ने डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने वालों के लिए जारी की एडवाइजरी

क्राइम अलर्टKolkata Rape Case: दादी के पास सो रही 4 साल मासूम का अपहरण, हैवानों ने किया दुष्कर्म, नग्न अवस्था में मिली बच्ची

क्राइम अलर्टKolkata Murder: मेयर फिरहाद हकीम के आवास के पास मर्डर, रॉड मारकर शख्स की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: कोलकाता लोकल ट्रेन के महिला कोच में बवाल, सीट न मिलने पर महिला ने यात्रियों पर छिड़का मिर्च स्प्रे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?