लाइव न्यूज़ :

बंगाल महंगाई भत्ता मामला: प्रदर्शनकारियों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, धरनास्थल पर चिपका मिला पोस्टर, शिकायत दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2023 10:59 IST

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक राज्य सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक हम अपना धरना जारी रखेंगे। इस तरह की धमकियां हमारी एकता को मजबूत करेंगी और हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने में मदद करेंगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देबम से उड़ाने की धमकी मिलने के सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है। धर्मतला में विरोध स्थल पर एक पोस्टर चिपका हुआ पाया गया है।जिसमें आंदोलन समाप्त नहीं करने पर प्रदर्शनकारियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है। दरअसल, धर्मतला में विरोध स्थल पर एक पोस्टर चिपका हुआ पाया गया है, जिसमें आंदोलन समाप्त नहीं करने पर प्रदर्शनकारियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

इस पोस्टर में हड़ताल को ‘नाटक’ करार देते हुए लिखा है, ‘‘इसे बंद करो वरना तुम्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।’’ मैदान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘‘हमें इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।’’

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक राज्य सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक हम अपना धरना जारी रखेंगे। इस तरह की धमकियां हमारी एकता को मजबूत करेंगी और हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने में मदद करेंगी।’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस सप्ताह के शुरू में विधानसभा में कहा था कि यदि प्रदर्शनकारी उनका ‘सिर कलम’ कर दें तो भी वह डीए में वृद्धि की उनकी मांग को पूरा नहीं कर पायेंगी। 

टॅग्स :कोलकाताMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?