लाइव न्यूज़ :

Begusarai shooting incident: केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा-जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Published: September 15, 2022 5:53 PM

Begusarai shooting incident: गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की मृतकों और घायलों की जाति खोजकर टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जंगलराज में मुसलमानों को गोली मार दी जाए तो नीतीश बाबू को दर्द होता है... सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र को आम बिहारियों की जान की चिंता नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देगोलीकांड को लेकर बिहार में लगातार सियासत हो रही है।मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।भाजपा नेताओं का तेवर और तल्ख हो गया है।

पटनाः बेगूसराय में हुई गोलीकांड को लेकर बिहार में लगातार सियासत हो रही है। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को एक साजिश बताते हुए इसमें जाति को जोड़ दिया है, इससे भाजपा नेताओं का तेवर और तल्ख हो गया है। मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार ने ही फायरिंग करवाई है। 

इससे पहले भी गिरिराज सिंह ये बात कह चुके हैं कि हो सकता है कि गोलीकांड का अपराधी किसी सरकारी ऑफिस में छिपकर बैठा हो। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने गोलीकांड में मृतक और घायल व्यक्ति की जाति बताते हुए भी नीतीश कुमार के बयान को कटघरे में खड़ा किया है।

उन्होंने ट्विट कर कहा कि नीतीश कुमार ने जिम्मेदारी की भावना खो दी है। उन्होंने कहा कि घायल की जाति जाने सरकार-अपराधी हैं अब तक फरार- जय हो सुशाशन की सरकार। नीतीश के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए गिरिराज ने बताया कि मृतक चंदन जाति से कुर्मी था।

वहीं घायलों में बाढ़ का विशाल सोलंकी राजपूत, तेयाय का दीपक कुमार बरौनी का अमरजीत कुमार, मराची का मोहन राजा जाति से भूमिहार हैं। इसी तरह मोकामा का रंजीत यादव और कसहा का भरत यादव दोनों यादव है। अन्य घायलों में फुलवडिया का नितेश कुमार जाति से पंडित (कुम्हार), मंसूरचक गोविंदपुर का नीतीश कुमार बनिया और प्रशांत कुमार रजक जाति से आते हैं।

गिरिराज ने नीतीश की मृतकों और घायलों की जाति खोजकर टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जंगलराज में मुसलमानों को गोली मार दी जाए तो नीतीश बाबू को दर्द होता है... सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र को आम बिहारियों की जान की चिंता नहीं है। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारबेगूसराय लोकसभा सीटपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

भारतSheohar Lok Sabha seat: शिवहर की कहानी रोचक, अब तक 10 सांसद चुने, इस सीट पर आधी आबादी सबसे आगे, पढ़िए इतिहास

क्राइम अलर्टPatna School Body: निजी स्कूल परिसर से चार वर्षीय छात्र का शव बरामद, आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में आग लगाई, सीसीटीवी फुटेज जांच जारी, 3 हिरासत में, देखें वीडियो

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारत अधिक खबरें

भारतस्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को किया अरेस्ट, जानें 'आप' ने क्या कहा

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतSwati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने CM आवास से विभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल ने लगाए थे आरोप

भारतSwati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर