लाइव न्यूज़ :

शपथ से पहले मोटाभाई पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाऊंगा, मेरे हिंदुत्व में झूठ नहींः ठाकरे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 26, 2019 20:59 IST

यह निर्णय एक होटल में तीनों दलों की संयुक्त बैठक में लिया गया। इससे कुछ घंटे पहले चार दिन पुरानी देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गिर गई थी। राकांपा के महाराष्ट्र प्रमुख जयंत पाटिल ने “(अगले) मुख्यमंत्री” के रूप में ठाकरे का नाम प्रस्तावित किया।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष राजनीतिक पद पर पहुंचने वाले परिवार के पहले सदस्य उद्धव ठाकरे।शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर लगाई मुहर।

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन ने मंगलवार शाम को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में चुना। ठाकरे राज्य के शीर्ष राजनीतिक पद पर पहुंचने वाले अपने परिवार के पहले सदस्य होंगे।

उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सोनिया गांधी का आभार जताते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मेरे हिंदुत्व में झूठ नहीं है। बीजेपी ने हमसे दोस्ती तोड़ी है, लेकिन मैं मोटाभाई (बड़े भाई) से मिलने दिल्ली जाऊंगा। उन्होंने कहा कि जो 30 साल से साथ थे, उन्होंने भरोसा नहीं किया।

बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि जिसको जुबान दे दी तो पीछे मत हटो। हम इस महाराष्ट्र को एक बार फिर से महाराष्ट्र बना देंगे, जैसा छत्रपति शिवाजी महाराज ने सपना देखा था। उन्होंने कहा कि किसानों का मुद्दे मेरे लिए सबसे अहम है।

यह निर्णय एक होटल में तीनों दलों की संयुक्त बैठक में लिया गया। इससे कुछ घंटे पहले चार दिन पुरानी देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गिर गई थी। राकांपा के महाराष्ट्र प्रमुख जयंत पाटिल ने “(अगले) मुख्यमंत्री” के रूप में ठाकरे का नाम प्रस्तावित किया।

राज्य में कांग्रेस के प्रमुख बालासाहेब थोराट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक में राकांपा प्रमुख शरद पवार, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के राजू शेट्टी, समाजवादी पार्टी के अबू आज़मी और इन दलों के सभी विधायक मौजूद थे। तीनों दलों ने अपने गठबंधन को ‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी’ नाम दिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसआदित्य ठाकरेनरेंद्र मोदीमोदी सरकारउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज