लाइव न्यूज़ :

एनसीपी के अजीत पवार का बयान, 'नए साल से पहले महाराष्ट्र को मिलनी चाहिए सरकार', शिवसेना से बातचीत पर भी खोले पत्ते

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 13, 2019 12:38 IST

Ajit Pawar: एनीसीपी नेता अजीत पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी के सभी सरकार चाहते हैं कि जल्द से जल्द हो सरकार का गठन

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी के अजीत पावर ने कहा कि नई साल से पहले महाराष्ट्र में बननी चाहिए सरकारपवार ने कहा कि उनके पार्टी के सभी विधायक चाहते हैं कि जल्द हों नई सरकार का गठन

महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापठक के बीच एनसीपी के नेता अजीत पवार ने कहा है कि नए साल से पहले महाराष्ट्र में सरकार बन जानी चाहिए। अजीत पवार ने ये बयान बुधवार को एनसीपी के सभी विधायकों की बैठक के बाद दिया। 

पवार ने राज्य में नई सरकार गठन के लिए शिवसेना से बातचीत को लेकर कहा कि इस पर फैसला कांग्रेस के साथ चर्चा के बाद किया जाएगा।

महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी के सरकार न बना पान के बाद राज्यपाल की सिफारिश पर मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगा है।

'नए साल से पहले महाराष्ट्र में बन जानी चाहिए सरकार'

अपने पार्टी विधायकों की बैठक के बाद अजीत पवार ने कहा, 'आज की बैठक में हमारे (एनसीपी) सभी विधायकों ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके सरकार बननी चाहिए। मुझे भी लगता है कि नया साल शुरू होने से पहले महाराष्ट्र को सरकार मिलनी चाहिए।' 

'शिवसेना से बातचीत कांग्रेस से चर्चा के बाद'

अजीत पवार ने कहा, 'जहां तक शिवसेना से बातचीत का सवाल है, तो हम इसे गठबंधन साझेदार से चर्चा के बाद ही करेंगे, क्योंकि हमारा एक साझा घोषणापत्र है। शिवसेना का घोषणापत्र अलग था, इसलिए पहले हम कांग्रेस के साथ समझ बनाएंगे और फिर शिवसेना के साथ बातचीत के लिए आगे बढ़ेंगे।'

पवार ने कहा कि सरकार गठन को लेकर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को एनसीपी नेता जयंत पाटिल कांग्रेस के बालासाहब थोराट से मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'आज हमारे नेता जयंत पाटिल बालासाहेब थोराट (महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष) से दोनों पार्टियों के बीच आगे की चर्चा के लिए बात करेंगे, जिससे वह तारीख तय की जा सके कि हम आगे बढ़ने को लेकर कब संयुक्त रूप से चर्चा कर सकते हैं।' 

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजीत पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण